Home » महिला कांस्टेबल की गंभीर बीमारी के चलते मौत, 3 माह से चल रहा था इलाज

महिला कांस्टेबल की गंभीर बीमारी के चलते मौत, 3 माह से चल रहा था इलाज

by admin
Female constable died due to serious illness, treatment was going on for 3 months

आगरा जनपद के थाना पिढौरा थाना परिसर में तैनात महिला महिला कांस्टेबल की गंभीर बीमारी के चलते मौत हो गई जिस पर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दु:ख जताया है। पुलिस विभाग में भर्ती मृतक महिला कांस्टेबल की पहली पोस्टिंग पिढोरा थाने में ही हुई थी।

जानकारी के अनुसार नीलम कुमारी यादव पुत्री का अपरबल सिंह यादव उम्र करीब 25 वर्ष निवासी नगलाबघा थाना करहल जिला मैनपुरी सन 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती हुई थी। पिता अपरवल सिंह सेना में में थे जो पूर्व में ही शहीद हो गए थे। नीलम कुमारी की पुलिस विभाग में भर्ती होने के बाद आगरा के पिढौरा थाने में पहली पोस्टिंग पर तैनात थी। अपने परिवार को पालन पोषण के लिए पुलिस विभाग को चुना था। मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था अपने परिवार की लाडली नीलम की कुछ महीने पहले अचानक तबीयत बिगड़ गई। गंभीर बीमारी से ग्रसित कॉन्स्टेबल ने इलाज के लिए अवकाश लिया। कुछ महीने पूर्व आगरा पुलिस लाइन से कॉन्स्टेबल ने मेडिकल लीव लेकर इलाज के लिए रवाना हो गई।

गंभीर बीमारी से ग्रसित महिला कांस्टेबल का परिजनों द्वारा दिल्ली के एम्स अस्पताल में कैंसर का इलाज कराया जा रहा था। 3 महीने के बेहतर इलाज के बाद स्थिति में सुधार आने पर कुछ दिनों पूर्व महिला कॉन्स्टेबल नीलम अपने घर गांव नगला बघा आ गई। गुरुवार को घर पर नीलम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए इटावा के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला कांस्टेबल की बीमारी के चलते मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं थाना पिढौरा में तैनात महिला कॉन्स्टेबल नीलम की मौत से पुलिसकर्मियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुख जताया है। पुलिस कर्मियों के मुताबिक महिला कांस्टेबल के के पिता पूर्व में ही गुजर चुके हैं। दो बहनों में नीलम सबसे बड़ी थी। घर पर छोटी बहन और मां है, कोई भाई भी नहीं है।

रिपोर्ट – नीरज परिहार, आगरा

Related Articles