Home » चम्बल के बीहड़ गाँव में भराग्गाह का आतंक, सोते हुए किसान पर बोला हमला

चम्बल के बीहड़ गाँव में भराग्गाह का आतंक, सोते हुए किसान पर बोला हमला

by pawan sharma

आगरा। चंबल के बीहड़ में एक बार फिर जंगली जानवर की दहशत गूँजने लगी है। जंगली जानवर आम लोगों को अपना शिकार बना रहे है। नया मामला थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के गांव बड़ापुरा का है। इस गांव में तड़के सुबह सोते हुए एक किसान के ऊपर हमला बोल दिया। इस हमले में किसान लहूलुहान हो गया। किसान की चीख पुकार सुनकर परिवारीजन और ग्रामीण एकत्रित हो गए। लोगों ने इस जंगली जानवर से लाठी डंडों से मोर्चा संभाला और उसे भागने में सफल हुए लेकिन तब तक यह जंगली जानवर कुत्ते के दो बच्चों को खा गया। इस हमले में घायल हुए किसन को लोगों ने उपचार के लिए प्राथमिक उपचार केंद्र पर भर्ती कराया है।

घटना मनसुखपुरा थाना क्षेत्र के बड़ापुरा गांव का है। लोगों ने बताया कि पीड़ित किसान रात को घर के बाहर सो रहा था तभी तड़के सुबह 4 बजे करीब भरग्गाह नाम के जंगली जानवर ने हमला कर दिया। पीड़ित किसान की चीखपुकार सुनकर पीड़ित के परिवारीजन ग्रामीण घटना स्थल पहुँचे। पीड़ित किसान करीब आधे घंटे तक इस जंगली जानवर से भिड़ता रहा। ग्रामीणों के पहुँचने पर सभी ने लाठी, डंडों और संभल को लेकर मोर्चा संभाला तब कही जाकर वो जंगली जानवर भाग खड़ा हुआ।

इस घटना में घायल हुए पीड़ित किसान को तुरंत पिनाहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती कराया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित किसान ने बताया कि भरग्गाह नाम का जंगली जानवर ने करीब 3:30 से 4 बजे के बीच हमला किया था। इस हमले में बुरी तरह से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसने अपनी जान बचाई है।

इससे पूर्व में भी यह जंगली जानवर दर्जन भर पशुओं को अपना शिकार बना चुके हैं और खेत से लौटते समय कई किसानों पर भी हमला बोल कर घायल कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Comment