Agra. शुक्रवार को आगरा के गैलाना में उस वक्त सनसनी मच गई जब एक किशाेरी का शव पानी में उतरता हुआ मिला। लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। किशोरी के शव की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने कानूनी कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुष्कर्म के बाद किशाेरी का शव फेंका गया है।
घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के गैलाना का है। एक किशाेरी का शव घर के पास झाड़ियों में भरे नाले के पानी मे पड़ा हुआ मिला। शव को तैरता हुआ देख लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर पहुँच गयी और जांच पड़ताल में जुट गई। नाबालिग किशोरी की पहचान हो गयी थी। किशोरी क्षेत्र की रहने वाली थी और उसके पिता सब्जी की रेहड़ी लगाते हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है कि जिससें पता लग सके कि आखिरकार नाबालिग के साथ क्या हुआ है।