Home » पत्नी को मायके से विदा नहीं कर रहा था ससुर, तो युवक ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम

पत्नी को मायके से विदा नहीं कर रहा था ससुर, तो युवक ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम

by admin
Father-in-law was not bidding farewell to his wife, so the young man took such a dreadful step

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां पत्नी के मायके से विदाई में देरी होने पर यह युवक ने खौफनाक कदम उठाया है। उसने अपनी ससुराल जाकर अपने ससुर के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायल ससुर को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चौक थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी रूदल कन्नौजिया की बेटी की शादी 6 साल पहले सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा अमतहा निवासी सत्येन्द्र कन्नौजिया से हुई थी। सत्येंद्र बाहर रहकर गाड़ी चलाता था। पत्नी इन दिनों अपने मायके आई थी। सत्येंद्र अपनी पत्नी की विदाई के लिए सास और ससुर से बार-बार कह रहा था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने विदाई के लिए हामी नहीं भरी। पत्नी की विदाई नहीं करने से सत्येंद्र गुस्से में था।

सत्येन्द्र ने मंगलवार को अपने घर मां-बाप से झगड़ा किया और पत्नी की विदाई नहीं करने पर ससुराल में किसी की हत्या करने की बात कहकर घर से चल पड़ा। सत्येंद्र ने गुस्से में ससुराल पहुंचकर ससुर रूदल के पेट में चाकू घोंप दिया।

Related Articles