Home » फतेहाबाद पुलिस ने यूरिया मिलाकर देसी से अंग्रेजी शराब बनाते तीन पकड़े

फतेहाबाद पुलिस ने यूरिया मिलाकर देसी से अंग्रेजी शराब बनाते तीन पकड़े

by admin

आगरा। फतेहाबाद पुलिस ने बीती रात एक घर से देसी से अंग्रेजी शराब बनाते तीन लोगों को धर दबोचा, वहीं उनका 1 साथी फरार हो गया। पुलिस ने खाली तथा भरे हुए क्वार्टर, ढक्कन, आदि बरामद किया है।फतेहाबाद पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुरा में एक मकान में बन रहे देसी शराब को अंग्रेजी शराब में कन्वर्ट करने के एक अड्डे पर छापा मारा। मौके से पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं एक आरोपी फरार हो गया।

छापे के दौरान पुलिस को 74 भरे हुए, 59 खाली क्वार्टर, 224 ढक्कन, 560 ग्राम यूरिया, 3 पाउच इनो बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों में जितेंद्र, शेर सिंह पुत्र गढ़ भगवान सिंह निवासी हुसैनपुरा, वीरेंद्र पुत्र मुन्नालाल निवासी शमशाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मलखान निवासी काकरपुरा भाग जाने में सफल रहा।

Related Articles