ब्रज प्रान्त के बारह जिलों में भारतीय किसान संघ की ओर से किसानों के देवता भगवान बलराम के जन्मदिन को किसान दिवस के रूप में मनाया। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ मिलकर हल पूजन किया और प्रभु बलराम को नमन किया।
आगरा में अकोला के बसैरी चाहर, अछनेरा,फतेहपुर सीकरी तेहरा पर डीवीएस इंटर कॉलेज में भारतीय किसान संघ ने भगवान बलराम जन्मोत्सव को किसान दिवस के रूप हर्षो उल्लास के साथ मनाया। भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने किसानों के साथ दीप प्रज्वलित कर हल पूजन किया और महिलाओं ने बलराम की आरती की।

किसान संघ प्रान्त अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने कहा कि भगवान बलराम किसानों के देवता हैं। उनके हल से ही किसानों की समस्याओं का हल हो सकता है। मोहन सिंह चाहर ने कहा कि किसानों की खुशहाली के बिना देश खुशहाल नहीं हो सकता। इसलिए किसान संघ किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगा।
हल पूजन में शिरकत कर महिलाएं काफी खुश दिखाई दी। उनका कहना है था कि यह पहली बार है जब किसी किसान संगठन ने प्रभु बलराम की जयंती मानते हुए हल पूजन किया है जिससे किसानों की पुरानी यादें ताजा हो गयी है।
इस अवसर पर किसानों का कहना था कि किसान खून पसीना बहाते हुए हल से खेती करता है जिसके बाद ही लोगों को अन्न मिलता है लेकिन आज उसी किसान की दुर्दशा हो रखी है। अगर सरकार ने किसानों की समस्याएं नही सुनी और उनका समाधान नही किया तो हल के साथ ही प्रदर्शन होगा।