Home » मशहूर सिंगर मीका सिंह ने कर ली शादी ! गुरुद्वारा में इस अभिनेत्री के साथ वीडियो हुआ वायरल

मशहूर सिंगर मीका सिंह ने कर ली शादी ! गुरुद्वारा में इस अभिनेत्री के साथ वीडियो हुआ वायरल

by admin
Famous singer Micah Singh got married! Video with this actress went viral in gurudwara

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह ,साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री आकांक्षा पुरी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं। यहां तक कि इस पोस्ट को देखने के बाद आकांक्षा पुरी और मीका सिंह की शादी के कयास भी लगाए जा रहे हैं।अभिनेत्री आकांक्षा पुरी द्वारा शेयर किया गया वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं वायरल वीडियो को देखकर मीका सिंह के फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

दरअसल इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में अभिनेत्री आकांक्षा पुरी मीका सिंह के बगल में बैठी नजर आ रहीं हैं और यह वीडियो गुरुद्वारा का है। बता दें आकांक्षा पुरी टीवी सीरियल विघ्नहर्ता गणेश में माता पार्वती के रोल के लिए जानी जाती हैं। इस शो के माध्यम से उनके फैंस उन्हें माता पार्वती के अभिनय के लिए बेहद पसंद करते हैं।

शेयर किए गए वीडियो में मीका सफेद रंग की शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं आकांक्षा पुरी ने रेड और ग्रे कलर का सूट पहना हुआ है दोनों एक गुरुद्वारे में बैठे हुए अरदास सुन रहे हैं। फिलहाल लोग लगातार अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों ने शादी कर ली है।अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट शेयर करते हुए मीका सिंह को टैग करके हर्ट का इमोजी शेयर किया है।

इस पोस्ट के आने के बाद यूजर्स की प्रतिक्रिया लगातार बनी हुई है और लोग मीका से सवाल पूछ रहे हैं कि क्या आपने शादी कर ली है? वहीं एक यूजर ने अभिनेत्री के लिए लिखा कि आपने तो पारस छाबड़ा को सदमा ही दे दिया है। हालांकि इस दौरान कई यूजर्स शादी की बधाइयां दे रहे हैं। अलावा इसके कई लोग इसे अप्रैल फूल भी मान रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CNHrVhdF_1H/?igshid=p13fkpvnruxl

साल 2019 में आकांक्षा पुरी का नाम ‘बिग बॉस-13’ फेम पारस छाबड़ा की वजह से सुर्ख़ियों में आया था। आकांक्षा पुरी पारस की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। पारस जब शो में गए थे तब आकांक्षा और वो एक दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन बाहर आने के बाद दोनों अलग हो गए और अब पारस का नाम अक्सर माहिरा शर्मा के साथ जोड़ा जाता है। इसलिए फैंस इस पोस्ट पर पारस से संबंधित कमेंट भी कर रहे हैं।

Related Articles