Home » खेरागढ़ विधानसभा में रोमांचक हुआ मुकाबला, भाजपा से बागी प्रत्याशी का कांग्रेस को समर्थन

खेरागढ़ विधानसभा में रोमांचक हुआ मुकाबला, भाजपा से बागी प्रत्याशी का कांग्रेस को समर्थन

by admin
Exciting contest in Kheragarh assembly, rebel candidate from BJP supports Congress

आगरा। आगरा की खेरागढ़ विधानसभा में मुकाबला रोमांचक होता नजर आ रहा है। भाजपा के पुराने कार्यकर्ता ने टिकट न मिलने पर भाजपा से बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया था। उसी बागी प्रत्याशी ने आज कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव में समर्थन देने का ऐलान किया है। उन्होंने अपना पर्चा वापस लेने की बात कही है। इससे भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

दिगंबर सिंह धाकरे भारतीय जनता पार्टी के पुराने नेता हैं और केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल के बेहद करीबी माने जाते हैं। लेकिन खेरागढ़ विधानसभा से टिकट न मिलने पर दिगंबर सिंह धाकरे ने भाजपा से बगावत करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया था। अब भाजपा नेता दिगंबर सिंह धाकरे ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में अपना पर्चा वापस लेने की घोषणा कर दी है। पर्चा वापस की घोषणा के बाद दिगंबर सिंह धाकरे ने खेरागढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार को समर्थन दिया है। रामनाथ सिंह सेना से रिटायर हैं।

दिगंबर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो जारी किया है। इसमें वो कह रहे हैं कि खेरागढ़ में केवल कांग्रेस ने ही स्थानीय प्रत्याशी को टिकट दी है। हालांकि वो कांग्रेस की विचारधारा से सहमत नहीं है, न ही कांग्रेस से उनका कोई लेना देना है। मगर, कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सैनिक रामनाथ सिंह की छवि को देखते हुए वो उनको समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए रामनाथ सिंह की आर्थिक मदद करने की बात भी कही है।

Related Articles