Home » भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता देख भावुक हुए श्रद्धालुगण

भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता देख भावुक हुए श्रद्धालुगण

by pawan sharma

आगरा। शिवनगर गंगे गौरी बाग बल्केश्वर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन कथा व्यास आचार्य पंडित राममूर्ति दीक्षित जी महाराज ने महाराज ने भगवान कृष्ण और सुदामा जी की मित्रता के ऊपर व्याख्यान दिया। महाराज जी ने बताया कि मित्र ऐसा होना चाहिए कि जो हमारे बुरे समय में भी हमारे साथ रहे। इस दौरान भगवान कृष्ण और सुदामा जी की झांकी भी निकाली गई जिसका सभी लोगों ने आनंद लिया।

सभी भगवान कृष्ण और सुदामा जी की मित्रता का दृश्य देखकर भावुक हो गए। भगवान कृष्ण ने सुदामा के चरणों को अपने आंसुओं से स्पर्श किया और भगवान ने सुदामा को अपने गले से लगाया। भगवान द्वारा प्रेम शास्त्र का भी ज्ञान दिया गया और कथा पंडाल में भजनों के माध्यम भक्तजनों ने आनंद लिया।

भागवत कथा में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई और सभी लोगों ने छोटे-छोटे स्वरूप में आए भगवान राधा-कृष्ण के चरण स्पर्श कर भगवान का आशीर्वाद लिया। भगवान के मस्तक पर तिलक लगाकर उनको भोग लगाया। भगवान कृष्ण और सुदामा जी ने भजनों पर नृत्य किया और पूरा कथा पांडाल मानो राधे राधे के नाम से गुंजायमान हो गया। सभी ने भगवान कृष्ण भगवान कृष्ण और सुदामा जी की आरती उतारकर पुण्य लाभ कमाया।

अंत में ब्रज की होली का भी कार्यक्रम रखा गया जिसका सभी लोगों ने आनंद लिया। फूलों की होली के साथ भगवान राधा कृष्ण और सुदामा जी की झांकी ने नृत्य किया और पूरी कथा पंडाल में मौजूद सभी लोगों ने भगवान के भजनों पर आनंद लिया।

कथा में मुख्य यजमान चंद्रपाल सिंह, सतीश सिंह, पंकज जैन, विजय वर्मा, राजकुमार पप्पू, सुरेश आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment