Home » खेत पर काम कर रहे बुजुर्ग किसान को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती

खेत पर काम कर रहे बुजुर्ग किसान को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती

by admin

Agra. खेत पर काम कर रहे एक बुजुर्ग को सांप ने काट लिया। सांप द्वारा काटे जाने पर बुजुर्ग ने शोर मचाया तो खेत पर काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। बुजुर्ग को तुरंत इलाज के लिए आगरा के जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ चिकित्सक ने तुरंत एडमिट कर उसका इलाज शुरू कर दिया। फिलहाल बुजुर्ग का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

पूरा मामला ग्राम लोधई श्यामो मोड़ का है। जानकारी के मुताबिक किसान दीवान सिंह अपने खेत में काम कर रहे थे। काम करने के दौरान सांप ने उन्हें काट लिया। सांप द्वारा काटे जाने की जानकारी होते ही बुजुर्ग किसान ने अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। बुजुर्ग के परिजन तुरंत उन्हें आगरा के जिला अस्पताल लेकर आये। चिकित्सकों को इसकी जानकारी दी तो तुरंत एडमिट कर उसका उपचार शुरू कर दिया।

बुजुर्ग के परिजनों ने बताया कि घटना सुबह 10:30 बजे की है। पिता खेत पर काम कर रहे थे तभी सांप ने उन्हें काट लिया। खेत पर काम कर रहे अन्य लोगों ने इसकी जानकारी ली और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

मून ब्रेकिंग की ताजा अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं

https://chat.whatsapp.com/E6bwKgK5C6nF8ZrBGNagWT

Related Articles

Leave a Comment