Home » सड़क पर दौड़ते वक्त पलट गया ई रिक्शा, महिला-युवक गंभीर रूप से हुए घायल

सड़क पर दौड़ते वक्त पलट गया ई रिक्शा, महिला-युवक गंभीर रूप से हुए घायल

by pawan sharma

Agra. आगरा शहर के मधु नगर चौराहे पर उसे समय अफरा तफरी मच गई जब सवारी से भरा ई रिक्शा सड़क पर दौड़ते वक्त अचानक से पलट गया। इस घटना में ई रिक्शा में सवार सवारियों के गंभीर चोट आई तो वहीँ सड़क किनारे खड़ा युवक भी उसकी चपेट में आ गया। घायल अवस्था में एक महिला और युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

यह पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र की मधु नगर चौराहे का है। मधु नगर चौराहे से प्रतापपुर की ओर सवारी से भरा ई-रिक्शा आ रहा था तभी अचानक से मधु नगर चौराहे के पास सड़क पर दौड़ते वक्त ई रिक्शा अचानक से पलट गया। ई रिक्शा के पलटने से चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़ लगाई और ई रिक्शा के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाल। इस घटना में कई लोगों को मामूली चोटें आईं तो वहीँ एक महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

घायल महिला की परिजनों को इस घटना की जानकारी दी तो मौके पर लोग पहुंच गए और ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया, साथ ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कहने लगे। ई-रिक्शा चालक का कहना था कि इसमें उसकी कोई गलती नहीं है। सड़क पर दौड़ते वक्त हादसा हो गया। वह घायल सवारियों का इलाज करने को तैयार है।

Related Articles

Leave a Comment