Home » रेल दुर्घटना के दौरान अब ‘एक्सीडेंट रिलीफ रोड व्हीकल’ से सड़क माध्यम से पहुंचेगी मदद

रेल दुर्घटना के दौरान अब ‘एक्सीडेंट रिलीफ रोड व्हीकल’ से सड़क माध्यम से पहुंचेगी मदद

by admin

Agra. दुर्घटना राहत कार्यों को तत्परता से नियंत्रित करने हेतु आगरा मंडल द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिसके तहत आगरा मंडल के लिये एक “एक्सीडेंट रिलीफ रोड व्हीकल की व्यवस्था की गई है। एक्सीडेंट रिलीफ रोड व्हीकल का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह उत्तर मध्य रेलवे के तीनों मंडल में प्रयागराज के पश्चात दूसरी व्यवस्था है।

सभी सुविधाओं से है लैस

इस वाहन में दुर्घटना राहत कार्यों के दौरान प्रयोग में आने वाले सभी उपकरणों को समायोजित किया गया है एवं वाहन को इसी के अनुरूप डिजाइन किया गया है। इस वाहन में लगभग 10 से 15 लोग आसानी से बैठकर दुर्घटना स्थल तक आसानी से पहुँच सकते हैं। इसके अतिरिक्त उपरोक्त वाहन में उपकरणों के साथ-साथ रेलवे कर्मचारियों के दुर्घटना स्थल तक परिवहन की समुचित व्यवस्था की गई है।

आगरा रेल मंडल के पास ट्रेन वाली एक्सीडेंट रिलीफ व्हीकल था जो रेलवे ट्रैक से घटना स्थल पहुँच जाता था लेकिन कभी कभी ट्रैक खराब होने पर उस व्हीकल को मौके पर पहुँचने में दिक्कतें आती थी। इसलिए एक्सीडेंट रिलीफ रोड व्हीकल की व्यस्था की गई है जिससें रोड के माध्यम से भी घटना स्थल पहुँचा जा सके। इस वाहन को आगरा मंडल के आगरा स्टेशन के निकट रखा जायेगा जिससे समस्त मंडल में किसी भी दुर्घटना स्थल पर सड़क मार्ग द्वारा तत्परता से पहुँचाया जा सके।

मून ब्रेकिंग की ताजा अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं

https://chat.whatsapp.com/E6bwKgK5C6nF8ZrBGNagWT

Related Articles

Leave a Comment