आगरा। नशे में धुत ताजनगरी आगरा में रहीसजादो का सड़क पर आतंक देखने को मिला है। मामला ताजगंज थाना क्षेत्र का है। ताजगंज थाना क्षेत्र के माल रोड पर स्थित होटल क्रिस्टल सरोवर के पास नशे में धुत कार सवारों ने कई गाड़ियों को रौंद दिया। जिसमें लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। नशे में धुत रहीसजादे की कार हवा से बातें कर रही थी। हवा से बातें करती यह कार कई लोगों को रौंदती हुई आगे बढ़ रही थी। लोगों में भगदड़ मच गई। क्षेत्रीय लोगों और इलाकाई पुलिस के सहयोग से नशे में धुत्त एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया है।

बताया जा रहा है कि नशे में धुत्त एक व्यक्ति को थाना ताजगंज की बसई चौकी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है ।बताया जा रहा है कि हुंडई कंपनी की लाल कलर की कार जिसके पीछे राजपूताना लिखा हुआ है। इस गाड़ी में दारू पार्टी चल रही थी। गाड़ी में तीन लड़कियां और दो लड़के सवार थे। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती नशे में धुत तीनों लड़कियां फरार हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मगर ताजगंज थाना क्षेत्र के माल रोड पर नशे में धुत रहीसजादो की कार हवा से बातें कर रही थी और एक बड़ी घटना होने से शहर में बच गई। जिसमें कई लोग चपेट में आ सकते थे।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस कार में एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के ट्रांस यमुना का रहने वाला मुनेश ठाकुर और उसका साथी लड़कियों के साथ में दारू पार्टी कर रहा था