Home » ठगी करने वाली महिलाओं की जानिये हरकत, आप भी रहिये सावधान

ठगी करने वाली महिलाओं की जानिये हरकत, आप भी रहिये सावधान

by admin

आगरा। ऑटो में सवार हुई एक महिला ठगी की शिकार होने से बच गयी। वह ऑटो में बैठकर अपने घर जा रही थी। उसमें दो अन्य महिलायें भी बैठी हुई थी। जब पीड़ित महिला ऑटो से उतरकर अपने घर जाने के लिए आगे बढ़ी तो उसने महसूस किया कि उसके पास रखा पर्स गायब हो गया जिसमें पैसे और जरूरी कागजात रखे हुए थे।

मामला थान एत्माद्दौला का है। पीड़ित महिला मांडवी निवासी डी 54 ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस 2 के मुताबिक वह दोपहर 2:00 बजे रामबाग चौराहे से घर जाने के लिए ऑटो में बैठी थी। ऑटो खाली होने पर दो महिलाएं रंजना और राधा भी उस ऑटो में आकर बैठ गई। जैसे ही ऑटो थोड़ा सा आगे बढ़ा तो आरोपी महिलाओं में से एक महिला उल्टी आने का बहाना करने लगी। जिससे पीड़ित महिला दूसरी तरफ मुंह करके बैठ गई।

गोयल चौराहा आने पर पीड़ित महिला उतर कर अपने घर की तरफ चल दी घर पहुंच कर जैसे ही उन्होंने अपना पर्स देखना चाहा तो वह हक्की-बक्की रह गई। पीड़ित को पता चला कि उनका पर्स कहीं गायब हो चुका था। ज्यादा देर ना करते हुए पीड़ित महिला ने रामबाग की तरफ अकेले ही दौड़ लगा दी। पीड़ित ने जब वह ऑटो तलाश किया और ऑटो मिलने पर उससे पूछा तो देखा कि उनका पर्स ऑटो में ही पड़ा हुआ था जिसमें से करीब दो 3000 रुपये और जरूरी कागज गायब हो चुके थे। जब महिला ने ऑटो वाले से उन दोनों आरोपी महिलाओं के बारे में पूछा तो वह ऑटो वाला और बाकी लोग आरोपी महिलाओं को तलाश करने लगे।

बमुश्किल में महिलाएं रामबाग पर ही मिल गई। पीड़ित महिला ने पुलिस को सूचना करके उन दोनों आरोपी महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रांस यमुना चौकी पुलिस आरोपी महिलाओं को थाने ले जा कर कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment