Home » योजनाओं का लाभ न मिलने पर दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन, 26 जुलाई को लगेगा पंजीकरण शिविर

योजनाओं का लाभ न मिलने पर दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन, 26 जुलाई को लगेगा पंजीकरण शिविर

by admin
Divyangs demonstrated for not getting benefits of schemes, registration camp will be held on July 26

आगरा। जनपद में दिव्यांगों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर सपोर्ट इंडिया संस्था ने मोर्चा खोल दिया है। सपोर्ट इंडिया संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि आगरा में दिव्यांग लोगों की संख्या 16,885 से अधिक है लेकिन पंजीकरण सिर्फ आधे दिव्यांगों का हुआ है। जब कोई दिव्यांग सीएमओ ऑफिस अपने प्रमाण पत्र के लिए जाता है तो उसे कई चक्कर लगाए जाते हैं, प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाता। इसलिए सपोर्ट इंडिया संस्था ने सोमवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा मांग की है कि दिव्यांगों को प्रमाण पत्र जारी करने के लिए जिला मुख्यालय पर ही एक काउंटर खोला जाए।

आगरा प्रशासन को ज्ञापन देने वाले सपोर्ट इंडिया संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार के दिव्यांगों को बैसाखी, मोटर ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन, प्लास्टिक के पैर, चश्मे आदि सामान को खरीद कर दिव्यांगों को वितरित किए जाने की व्यवस्था है। जबकि कुछ लोगों ने दिव्यांगों के नाम पर फर्जी संस्था खोल रखी है जिसका लाभ दिव्यांगों को नहीं मिल पा रहा है।

जिला प्रशासन आगरा ने स्पोर्ट इंडिया संस्था के पदाधिकारियों का ज्ञापन ले लिया है। जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि अगले सोमवार को एसीएमओ कार्यालय में दिव्यांग जनों के रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप लगाया जाएगा। अधीनस्थों को सूचना जारी करने के निर्देश कर दिया है, साथ ही संस्था के पदाधिकारियों और सभी दिव्यांगों को विश्वास दिलाया है कि किसी भी दिव्यांग व्यक्ति के साथ में अन्याय नहीं होगा और प्रदेश सरकार की हर एक योजना का लाभ दिव्यांगों को दिया जाएगा।

जनपद आगरा में पूर्व में भी दिव्यांगों के साथ कई फर्जीवाड़े और घोटाले के प्रकरण सामने आए हैं। जिनमें कई अधिकारियों पर आज तक जांच भी चल रही है। अब देखना होगा कि सपोर्ट इंडिया संस्था के ज्ञापन के बाद आगरा जिला प्रशासन दिव्यांगों को कितना लाभ पहुंचा पाता है।

Related Articles