Home » यमुना किनारे मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण, नदी में गिरते नाले और डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण पर दिखीं सख़्त

यमुना किनारे मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण, नदी में गिरते नाले और डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण पर दिखीं सख़्त

by admin

Agra. यमुना किनारा और आरती स्थल का निरीक्षण करने के लिए अचानक से मंडलायुक्त आगरा रितु माहेश्वरी मौके पर पहुंच गई। उनके आगमन की सूचना मिलते ही नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया। यमुना किनारे को साफ सुथरा बनाए जाने की कवायद शुरू हो गयी तो वहीं सिंचाई विभाग ने भी अपनी कवायदों को अमली जामा पहना दिया था जिससे आगरा मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी को सब कुछ ठीक-ठाक ही मिला।

गंदगी देख हुईं नाराज़

यमुना किनारे का निरीक्षण करने के बाद आगरा मंडल आयुक्त रितु माहेश्वरी यमुना किनारे स्थित आरती स्थल भी पहुंची। इस आरती घाट पर गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई, साथ ही इस घाट को स्वच्छ बनाने की निर्देश दिए।

यमुना को स्वच्छ बनाने की कवायद

निरीक्षण के दौरान आगरा मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने बताया कि यमुना किनारे के साथ-साथ यमुना नदी को स्वच्छ बनाने की कवायद की जा रही है। यमुना नदी में जो नाले गिरते हैं उनका निरीक्षण किया गया है। यमुना नदी में गिरने वाले काफी नालों को टेप किया जा चुका है लेकिन अभी कुछ नाल खुले हुए हैं जिन्हें टेप करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य वॉटर पॉल्यूशन को रोकने के साथ-साथ यमुना नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाना है। आज नगर निगम और सिंचाई विभाग की अधिकारियों के साथ मिलकर निरीक्षण हुआ है जल्द ही इस संबंध में एक कार्य योजना तैयार कराई जाएगी।

डूब क्षेत्र बने अवैध निर्माण पर होगा एक्शन

यमुना नदी के दो क्षेत्र में जो अवैध निर्माण हो रहे हैं उसको लेकर भी आगरा मंडल आयुक्त रितु माहेश्वरी सख्त नजर आई। उन्होंने कहा कि डूब क्षेत्र में जो भी अवैध निर्माण हो रहे हैं उन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा हटवाया जा रहा है। इस संबंध में कल बैठक भी हुई थी। सभी अधीनस्थ और संबंधित विभागों को निर्देशित भी किया गया है। पोइया घाट दयालबाग को लेकर भी वार्ता हुई तो उनका कहना था कि इस पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही राधा स्वामी द्वारा जो डूब क्षेत्र में निर्माण किया गया है उसे हटाया जाएगा।

आगरा मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी का कहना है कि आगरा शहर में अभी भी गंदगी के ढेर दिखाई देते है। कई ऐसे पॉइंट है जहां पर गार्बेज आज भी खुला पड़ा रहता है। ऐसे जो पॉइंट है उन्हें चिन्हित का उन डलाबघरों को खत्म करने की कवायद की जा रही है। इतना ही नहीं आगरा शहर में और पब्लिक टॉयलेट बनाने की जरूरत है जिन पर काम किया जाएगा। साथ ही शहर वासियों की जो भी शिकायत आ रही है उनके समाधान के लिए भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण में मंडलायुक्त के साथ जिलाधिकारी आगरा, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, नगर निगम के अधिकारी सहित तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

मून ब्रेकिंग की ताजा अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं

https://chat.whatsapp.com/E6bwKgK5C6nF8ZrBGNagWT

Related Articles

Leave a Comment