Home agra तीर्थ धाम बटेश्वर में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने की पूजा, चढ़ाया 14 कुंटल वजनी घंटा

तीर्थ धाम बटेश्वर में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने की पूजा, चढ़ाया 14 कुंटल वजनी घंटा

by admin

आगरा/बाह। ब्लॉक बाह क्षेत्र तीर्थ धाम बटेश्वर में संस्कृति एंव पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बुधवार को अपने दोनों पुत्रों के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने तीर्थ धाम के मुख्य ब्रह्मलाल भोलेनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कील। मंदिर के पुजारी जयप्रकाश गोस्वामी आचार्य सूर्यकांत गॉस्वामी, राकेश बाजपेयी ने वेद मंत्रों के साथ भगवान भोले की पूजा अर्चना विधिवत कराई। पूजा अर्चना करने के बाद अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने अपने पुत्र अतुल सिंह एवं सुमित सिंह के साथ 14 कुंटल वजनी विशाल घंटे को विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर बजाकर भगवान भोले के मुख्य मंदिर के सामने चढ़ाया। पूजा अर्चना कर भगवान भोले का परिवार सहित आशीर्वाद लिया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि देशभर में भगवान भोले की कृपा से नए कार्य हो रहे हैं। लगातार देश तरक्की कर रहा है। भगवान के आशीर्वाद से ही सब कुछ हो रहा है। विश्व पटल में चंद्रयान 3 अंतरिक्ष में पहुंचाकर भारत का नाम रोशन हुआ है। हम सभी भारत वासियों को गर्व करने का दिन है। मंत्री ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तीर्थ बटेश्वर के स्वामी भगवान बटेश्वर नाथ ब्रह्मबलाल मंदिर परिसर की नियमित सफाई के लिए स्थायी सफाईकर्मी तैनात किया जाएगा।

इस दौरान लोगों ने संस्कृति एंव पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का ग्राम प्रधान नेकसी देवी, ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हन्नरायन सिंह भदोरिया, अलकेन्द्र जादौन, शिव प्रकाश शर्मा, अंजय भदोरिया ने फूल माला पहनकर स्वागत सम्मान किया।

मून ब्रेकिंग की ताजा अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं

https://chat.whatsapp.com/E6bwKgK5C6nF8ZrBGNagWT

Related Articles

Leave a Comment

%d bloggers like this: