Home » पारा चढ़ने के बावजूद ताजमहल देखने भारी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक

पारा चढ़ने के बावजूद ताजमहल देखने भारी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक

by admin

Agra. इस भीषण गर्मी में भी मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने वाले सैलानियों की संख्या कम दिखाई नहीं दे रही है। वीकेंड होने के चलते पर्यटकों की संख्या और ज्यादा बढ़ गई है। एएसआई विभाग की ओर से आगरा शहर के ऐतिहासिक स्मारकों का दीदार करने वाले पर्यटकों का आंकड़ा जारी किया गया। ताजमहल का लगभग 47000 से अधिक सैलानियों ने दीदार किया जिसमें विदेशी पर्यटक भी शामिल थे।

वीकेंड के चलते ऐतिहासिक स्मारकों पर पर्यटको की अच्छी खासी संख्या देखने को मिली। शनिवार को ताजमहल पर पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार को 47 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताज का दीदार किया तो वहीं मरियम टॉम्ब पर केवल 47 पर्यटक ही पहुँचे।

आगरा में पर्यटकों की संख्या की अगर बात करें तो ताजमहल पर 45022 भारतीय, 2069 विदेशी, 349 बिम्सटेक, कुल 47467 पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। आगरा किले पर 7150 भारतीय, 431 विदेशी, 112 सार्क, 5 बिम्सटेक, कुल 7698 पर्यटकों ने आगरा किला देखा। अकबर टॉम्ब निहारने के लिए 654 भारतीय और 109 विदेशी पर्यटक यानी कुल 763 पर्यटकों ने अकबर टॉम्ब का दीदार किया।

बेबी ताज पर 736 भारतीय 123 विदेशी पर्यटक पहुचें थे। कुल 859 पर्यटकों ने बेबी ताज का दीदार किया तो वहीँ सबसे कम पर्यटकों का आंकड़ा मरियम टॉम्ब पर रहा यह केवल 47 भारतीय मरियम टॉम्ब देखने के लिये आये। फतेहपुर सीकरी पर 2203 भारतीय 204 विदेशी पर्यटक पहुँचे थे। कुल 2407 पर्यटकों ने शनिवार को फतेहपुरसीकरी का भ्रमण किया

वीकेंड के दौरान पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ के चलते एसआई कर्मचारियों के पसीने भी छूट रहे हैं। भारी संख्या में पर्यटकों की भीड़ को संभालना मुश्किल पड़ रहा है। इस भीषण गर्मी में ताजमहल के प्रति पर्यटकों का रुझान कम नहीं हो रहा है। ताजमहल पर्यटकों से खचाखच भरा हुआ है तो वहीँ नियमों की भी धज्जियां उड़ रही है।

Related Articles

Leave a Comment