Home » आगरा में बोले डिप्टी सीएम, डॉक्टर नरम व्यहार रखें

आगरा में बोले डिप्टी सीएम, डॉक्टर नरम व्यहार रखें

by admin
Deputy CM said in Agra, doctors should behave softly

आगरा (19 May 2022 Agra News)। डॉक्टर नरम व्यवहार रखें। मरीजों को न हो दिक्कत। आगरा में दो स्वास्थ्य केंद्रों का डिप्टी सीएम ने किया निरीक्षण।

आगरा में हुनर हाट के उद्घाटन के बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सीधे पहले किरावली, फिर फतेहपुर सीकरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए। जैसे ही डिप्टी सीएम का काफिला वहां रुका तो हड़कंप मच गया। वह सीधे डिलीवरी रूम में गए। इसके बाद पैथोलॉजी की जांच की। फार्मेसी को देखा। उसके बाद उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। वहां पर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं।#brajeshpath

नरम व्यवहार रखें चिकित्सा कर्मी
उपमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र पर कर्मचारियों और चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी मरीज आए, उसके प्रति नरम व्यवहार रखें। संयम से उपचार करें। कोई समस्या आए तो उसकी जानकारी अधिकारियों को दें। इसके बाद मीडिया को बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सब कुछ ठीक है। कर्मचारियों ने कुछ समस्याएं बताईं हैं और यहां सुविधा बढ़ाने के लिए अनुरोध किया है। इसको देखा जा रहा है।#agranews

पहले ही तय था कार्यक्रम
आपको बताते चलें कि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का कल रात को ही कार्यक्रम आ गया था। उन्हें गुरुवार को हुनर हाट का उद्घाटन करने के बाद मेहंदीपुर बालाजी जाना था। ऐसे में बीच में जो भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आता, उसका निरीक्षण भी करना था। इस सूचना पर पहले से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी और चिकित्सा अधिकारी हर स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद रहे।

Related Articles