Home » आगरा में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, हरी दीवार को केसरिया रंग से रंगा

आगरा में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, हरी दीवार को केसरिया रंग से रंगा

by admin
Demonstration of BJP workers in Agra, green wall painted with saffron color

आगरा (26 May 2022 Agra News)। आगरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान बंगले की हरी दीवार को केसरिया रंग से रंगा। उस पर लिख दिया जयश्री राम।

नंद टॉकीज चौराहे पर किया प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी छावनी मंडल के कार्यकर्ताओं ने नंद टॉकीज चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया। चौराहे पर एक बंगले की दीवार को हरे रंग से रंगकर आले में विशेष समाज द्वारा पूजा की जा रही थी। भाजपा कार्यकर्ता इससे काफी नाराज थे। पुलिस से शिकायत करने के बावजूद उचित कार्रवाई ना होने पर गुरुवार को भाजपा छावनी मंडल के कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर प्रदर्शन किया। बंगले की दीवार को केसरिया रंग से रंग दिया। उस पर जय श्री राम लिख दिया।

छावनी मंडल अध्यक्ष ने ये लगाया आरोप
भाजपा छावनी मंडल के अध्यक्ष विजय गौड़ का कहना था कि नंद टॉकीज चौराहे पर इस बंगले के केयरटेकर कमिश्नर हैं। इस बंगले में पहले लाइब्रेरी होती थी। यह अभी खाली पड़ा है। इसी के सहारे दूसरे समुदाय के व्यक्ति की फूल की दुकान है। आरोप है कि उस बंगले की दीवार को हरे रंग से रंग दिया गया। फिर दीवार में बने आले में पूजा की जा रही थी। अगर इसे नहीं रोका जाता तो यहां पर दूसरे समुदाय का पूजा स्थल बन जाता।#agranews

पुलिस ने नहीं की सुनवाई
छावनी मंडल अध्यक्ष ने बताया कि कुछ दिनों पहले इसकी शिकायत क्षेत्र की पुलिस से भी की गई थी लेकिन पुलिस ने कोई उचित कार्रवाई नहीं की। अब भाजपा कार्यकर्ताओं को यह कदम उठाना पड़ा। इस कार्रवाई के बाद उन्हें अवगत भी करा दिया गया है। दुकानदार को भी हिदायत दी गई है कि अगर इस इस दीवार को दोबारा हरे रंग में रंगा गया और गेट पर बने आले में दीपक रख कर पूजा अर्चना की गई तो पुलिस—प्रशासन के आला अधिकारियों से शिकायत की जाएगी।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles