आगरा। न्यू आगरा थाना क्षेत्र के कमला नगर में इलाके में मामूली विवाद के चलते वाद विवाद उत्पन्न हो गया। वाद विवाद के बाद एकत्रित हुए लोगों ने XUV पर हमला बोल दिया और गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिस XUV में तोड़फोड़ की गई। उस XUV के गाड़ी के कार के शीशे के पीछे सांसद प्रतिनिधि लिखा हुआ था। बचाव में XUV में सवार युवक ने पिस्टल से दना दन फायरिंग की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
1 मिनट 28 सेकेंड के इस वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि कमला नगर इलाके में किस तरीके xuv पर हमला बोला गया। डंडों से लैस युवकों ने XUV के शीशे को चकनाचूर करने की कोशिश की तो बचाव में XUV सवार युवक दना दन फायरिंग कर रहा है।
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि XUV सवार युवक कौन था और किस सांसद के प्रतिनिधि कि यह गाड़ी है।
फिलहाल वायरल वीडियो पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और हर कोई इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है।