Home » चाय बनाने के दौरान फटा सिलेंडर, मकान हुआ क्षतिग्रस्त, 3 घायल

चाय बनाने के दौरान फटा सिलेंडर, मकान हुआ क्षतिग्रस्त, 3 घायल

by admin
Cylinder burst while making tea, house damaged, 3 injured

आगरा। चाय बनाने के दौरान सिलेंडर फटने से आगरा में बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में परिवार के कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं मकान का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। धमाका इतना तेज था कि पूरी बस्ती में दहशत फैल गई। बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों की मदद से घायलों को एसएन अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना थाना शाहगंज के प्रकाश नगर की है। सोमवार सुबह एक मकान में चाय बनाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सिलेंडर में लीकेज होने की वजह से आग लग गई और तुरंत ही सिलेंडर फट गया। इससे परिवार के 3 लोग घायल हो गए हैं। वहीं मौके पर चीख-पुकार मच गई। धमाका इतना भयानक था कि पूरी बस्ती में दहशत फैल गई। इस धमाके से मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राहत कार्य में जुटे हैं। वहीं घायलों को पुलिस ने एसएन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

Related Articles