Home » आगरा में कोरोना संक्रमित का आंकड़ा बढ़कर हुए 20, जिला प्रशासन में हड़कंप

आगरा में कोरोना संक्रमित का आंकड़ा बढ़कर हुए 20, जिला प्रशासन में हड़कंप

by admin

आगरा। कोरोना को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग लड़ाई लड़ रहा हो लेकिन शुक्रवार की सुबह शहर के लिये अच्छी खबर नही लेकर आई। सुबह ही जिला प्रशासन को निजामुद्दीन में तब्‍लीगी मरकज से भाग लेकर आगरा पहुंचे जमातियों में 6 कोरोना संक्रमित पाए जाने की रिपोर्ट मिली थी लेकिन दोपहर बाद इनकी संख्या सात हो गयी। इसके बाद शहर में ही एक और संक्रमित की पुष्टि हुई है जो जीवनी मंडी क्षेत्र की कृष्णा कॉलोनी का रहने वाला युवक है। यह युवक हाल ही में दुबई से लौटा था। अब आगरा से संबंधित कोरोना के केस 22 हो गए हैं। इसके बाद कोरोना को लेकर सतर्कता और बढ़ा दी गई है।

आपको बताते चलें कि थाना छत्ता के कृष्णा विहार निवासी कोरोना पॉजिटिव निकाला युवक सोनू कुशवाहा 21 मार्च को दुबई से लौटा था। युवक के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर
ACM 2 सहित, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम मौके पर पहुँच गयी। कोरोना रेपिड रेस्पॉन्स टीम सोनू कुशवाहा समेत परिवार के 5 लोगों को ज़िला अस्पताल ले आई जहाँ सोनू का उपचार शुरू हो गया है और उनके परिजनों को भी कोरनटाइन किये गए है। स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम ने क्षेत्र व घर को सेनिटाइज भी करना शुरू कर दिया है।

शुक्रवार सुबह छह जमाती संक्रमित पाए गए। वहीं दोपहर में एक और जमाती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अभी एक और संदिग्‍ध की रिपोर्ट को होल्‍ड पर रखा गया है।प्रशासन ने तब्‍लीगी जमात से सीधे तौर पर जुड़े 28 लोगों की जांच के लिए सैम्पल लिए थे। इन्‍हीं में सात पॉजीटिव पाए गए हैं। आगरा में इस समय जमातियों की संख्या 112 है। सभी को क्‍वारंटीन किया गया है। 28 जमातियों को मधु रिसॉर्ट में बनाए गए क्‍वारंटीन सेंटर से अलग ले जाकर नेशनल हाईवे पर स्थित एक अलग क्‍वारंटीन सेंटर में रखा गया है। वहां डॉक्‍टरों की टीम इलाज में जुटी है। अन्‍य जमातियों के सैंपल गुरुवार को जांच के लिए भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार शाम तक आएगी। आगरा में सात जमातियों के पॉजीटिव पाए जाने के बाद हडकंप मचा हुआ है।

ताजनगरी से संबंधित केसों की संख्‍या अब बढ़कर 22 हो गई है। हालांकि प्रशासनिक स्‍तर पर यह आंकड़ा 20 है, क्‍योंकि नामचीन चिकित्‍सक और उनके डॉक्‍टर बेटे का इलाज मेदांता हॉस्पिटल गुड़गांव में चल रहा है। इन दो केसों को गुड़गांव प्रशासन ने अपने यहां के आंकड़ों में शामिल किया है।

Related Articles