Home » संविधान दिवस पर कांग्रेसियों ने याद किए बाबा साहब

संविधान दिवस पर कांग्रेसियों ने याद किए बाबा साहब

by admin

आगरा। 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर बाह कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कस्बा बाह के ग्राम उगनपूरा विद्यालय स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ करने से पूर्व संविधान दिवस के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने कहा कि संविधान की उद्देशिका में निहित तथ्य एवं संवैधानिक मूल कर्तव्यों के संबंध में डॉ बाबा साहब के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। मनोज दीक्षित ने संविधान का पालन किए जाने की सभी को शपथ दिलाई।

उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान बनकर तैयार हुआ था। संविधान निर्माता भारत को एक ऐसी नियमावली देकर गए हैं जो भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाती है। भारत का संविधान बनाने में 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन का समय लगा। उन्होंने कहा कि संविधान में मजदूरी, बाल विवाह, बाल शोषण की भी जानकारी दी गयी है।

इस मौके पर मुख्य रूप से सुधीर सिंह, शिब्बीर गुर्जर, बीपी सिंह गुर्जर ,भानु प्रताप सिंह गुर्जर पूर्व प्रधान सामर मऊ, सुरेंद्र शर्मा पूर्व प्रधान, अजय सिंह, रामकुमार जाटव, मनोहर लाल जाटव, रतन सिंह, शिवम तिवारी, विनोद कुमार, शिवम दिक्षित सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।

Related Articles