आगरा। आजादी के बाद से राष्ट्रीय पर्व पर रामलीला मैदान में फैहराए जा रहे राष्ट्रीय ध्वज की परम्परा को काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने जारी रखा है। कोरोना संक्रमण काल में शहर कांग्रेस ने रामलीला मैदान में बड़े ही सादगी के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू ने रामलीला मैदान में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर शहर कांग्रेस सेवादल की टुकड़ी ने शहर अध्यक्ष को सलामी दी। राष्ट्रीय पर्व पर आजादी का जुलूस भी निकाला जाता है लेकिन इस बार कोरोना के चलते आजादी का जुलूस नहीं निकाला गया।
कांग्रेस जनों व आम जनमानस को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू ने कहा कि देश की आज़ादी में सभी धर्म, जातियों व वर्ग का योगदान था, आज़ादी की लड़ाई सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में मिलकर लड़ी थी और देश को आज़ाद करवाया था।
शहर अध्यक्ष ने कहा कि आज़ादी के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में देश के विकास हेतु बड़ी बड़ी योजना बनाकर सरकारी संस्थान, अस्पताल, कॉलेज व सुई से लेकर हवाई जहाज तक बनाने का काम शुरू किया गया। आज फिर से लोकतंत्र के चारों स्तम्भ को अपने कब्जे में कर मोदी जी की सरकार देश की जनता को आर्थिक, सामाजिक रूप से गुलाम बनाकर अपने चंद गुजराती उद्योगपति मित्रों का गुलाम बनाने का काम कर रही है, इसलिए सरकारी संस्थाओं, हवाई अड्डे, रेलवे, पेट्रोलियम, दूर संचार जैसे लाभकारी संस्थानों को बर्बाद करके इन उद्योगपति मित्रों को बैंको से ऋण दिलाकर बेचा जा रहा है, इसके विरुद्ध एक बार फिर से कांग्रेस जनों को लड़ाई लड़नी होगी।
कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष राम टंडन, अश्वनी जैन, रमाकांत सारस्वत, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया माहौर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता प्रवीण जैम्स, अशोक शर्मा, नंदलाल भारती, पी सी नरवार, अजहर वारसी, प्रमोद कुशवाह, आई डी श्रीवास्तव, असलम शेख, दिलीप वर्मा, कपूर चंद रावत, सलीम उस्मानी, नवीन चंद शर्मा, शब्बीर बनने, अपूर्व शर्मा, कृष्णा तिवारी, शिल्पा दीक्षित, अदनान कुरैशी, अनवर कुरैशी आदि शामिल रहे।