Agra. शहर कांग्रेस कमेटी आगरा की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। शनिवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता रावली स्थित महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर पहुँचे, जहाँ सभी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी आगरा के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस तरह से गांधी जी ने अहिंसा के रास्ते देश की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी तो वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने जवानों और किसानो के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के सपनों का भारत नहीं रहा है। चारों ओर अफरा तफरी का माहौल है। देश में आपराधिक वारदातों के कारण हिंसा बढ़ रही है।
शहर कांग्रेस प्रवक्ता आईडी श्रीवास्तव का कहना है कि आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर की शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो संकल्प लिए है। एक तो देश में साम्प्रदायिक व बढ़ती हिंसा को रोकना है और किसानों को उनका हक दिलाना है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नंदलाल भारती ने कहा कि आज भाजपा के कारण माहौल बिगड़ गया है। भाजपा की गलतियों और उनके भ्रष्टाचार पर कोई उंगली उठाये तो वो देशद्रोही बना देता है। हम लोग जनता के बीच जाकर उनकी यही पोल खोलेंगे जिससें इस बार वे भाजपाइयों के बहकावे में न आये।
प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया सोनू अग्रवाल ने कहा है की हमारे महापुरुषों के इतिहास को दबाया जा रहा है। इसलिए कॉंग्रेसजनो का कर्त्तव्य है कि ऐसी ताकतों को मुँह तोड़ जवाब दें।