Home » UP TET Paper Leak मुद्दे को उछालेगी कांग्रेस, कहा – ‘2022 में भाजपा को मिलेगा इसका जवाब’

UP TET Paper Leak मुद्दे को उछालेगी कांग्रेस, कहा – ‘2022 में भाजपा को मिलेगा इसका जवाब’

by admin
Congress will raise the issue of UP TET Paper Leak, said - 'BJP will get the answer in 2022'

Agra. टेट परीक्षा के पेपर लीक होने और उसे रद्द किए जाने का मामला अब भाजपा सरकार के गले की फांस बनता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इसे जोरशोर से उठा रही है जिससें भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया जा सके। कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार में सिर्फ पेपर के लिए विज्ञापन निकालना, छात्रों से फॉर्म भरवाना और परीक्षा के दिन उस पेपर को लीक कराकर रद्द कराने की प्रक्रिया चल रही है। नौकरी किसी को नहीं मिल रही।

बेरोजगारों के जीवन से खिलवाड़

प्रेसवार्ता के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू ने कहा कि भाजपा में भ्रष्टाचार चरम पर है। भ्रष्टाचार से अब छात्रों की प्रतियोगी परीक्षाएं भी अछूती नहीं रही है। ताजा मामला यूपी टेट परीक्षा का है। छात्रों ने पूरी साल यूपी टेट परीक्षा की तैयारी की और परिणाम यूपी टेट पेपर लीक हो गया। शहर अध्यक्ष का कहना है कि भाजपा की बेरोजगारों के साथ छलावा करने की नीति चल रही है।

काँग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ पश्चिमी जोन के चेयरमैन विनोद बंसल का कहना है कि योगी सरकार में पिछले चार सालों में काफी प्रतियोगी परीक्षाए हुई लेकिन सभी परीक्षाओं का यही हाल है। या तो परीक्षाओं का पेपर लीक हुआ है या फिर उस परीक्षा का मामला कोर्ट में चला गया है। भाजपा पार्टी सिर्फ बेरोजगार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने में लगी हुई है लेकिन भाजपा को बेरोजगार नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

2022 में भाजपा को मिलेगा जवाब

विनोद बंसल का कहना है जिस तरह से भाजपा बेरोजगार नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है, लोगों को काम नहीं मिल रहा है और व्यापार नही चल रहा है। उससे काफी लोगों की जान तक चली गयी है। इन सभी घटनाओं से आम व्यक्ति व्यथित है और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को समझ चुका है। भाजपा को अपनी कार्यगुजरी का जवाब 2022 में मिलेगा।

Related Articles