Home » कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आगरा में, प्रत्येक वार्ड में खड़े होंगे जिला पंचायत प्रत्याशी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आगरा में, प्रत्येक वार्ड में खड़े होंगे जिला पंचायत प्रत्याशी

by admin
Congress state president in Agra, Zilla Panchayat candidates will stand in each ward

Agra. जिला पंचायत के चुनाव में हर वार्ड से प्रत्याशी खड़ा किया जाएगा और पंचायत चुनावों में कांग्रेस पूरे दमखम के साथ उतरेगी। बेरोजगारी, किसानों की तमाम समस्याओं के साथ साथ महंगाई को मुद्दा बनाकर यह चुनाव लड़ा जाएगा। यह कहना था कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का जो रविवार को आगरा में थे।

रविवार को पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर जयपुर हाउस स्थित महाजन भवन में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शामिल हुए थे। बैठक में पांच मंडल आगरा, अलीगढ़, कानपुर, झांसी और चित्रकूट के कार्यकर्ताओं वह पदाधिकारियों ने भाग लिया था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सभी के साथ मिलकर मंडल की पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की और पंचायत चुनाव को जीतने के लिए रणनीति भी तैयार की, साथ ही सभी को दिशा निर्देश दिए गए कि किस तरह से पंचायत चुनाव लड़ना है।

करीब तीन घंटे तक चली बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पंचायत चुनाव की पार्टी की तैयारियों को जानने के बाद दिशा-निर्देश दिए। संगठन को मजबूत बनाने और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने, संघर्ष कर जनता की समस्याओं का निदान कराने को कहा गया गया।

बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मीडिया से रूबरू हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिला कमेटियों ने पिछले एक वर्ष में कोरोना काल में जनसमस्याओं के निदान को कई आंदोलन किए हैं। संघर्ष किया है। संगठन के दम पर चुनाव लड़ा जाएगा।

आगरा में जिला कार्यकारिणी का गठन नहीं होने और संगठन के कमजोर होने पर उन्होंने कहा कि आगरा में जिलाध्यक्ष अभी नए बनाये गए हैं। उनकी कार्यकारिणी की लिस्ट शीघ्र जारी हो जाएगी।

इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, लुईस खुर्शीद, अनिल चौधरी, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू, शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, पूर्व प्रदेश सचिव उपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles