आगरा। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी ने जो वायदे जनता से किये थे उन वायदों की हकीकत जानने और उससे जनता को रूबरू कराने के लिए कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबबर के निर्देश पर AICC सदस्य अमित सिंह द्वारा 27 नवम्बर से शहर के प्रत्येक वार्ड मे एक दिवसीय “होगी मुद्दे की बात” कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहे है। इस कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता शहर की जनता जिन समस्याओ से परेशान थी और जिन मुद्दों को नरेंद्र मोदी ने 2013 की चुनावी रेली मे चुनावी मुद्दा बनाया था और सभी समस्याओं के निदान का आश्वासन देकर वोट माँगे थे उन सभी पर आम जनता से चर्चा कर एक सर्वे कराया जाएगा। जिससे लोगों को पता लग सके कि बीते 4 वर्ष मे लोगो की समस्याएं कुछ कम हुईं या और अधिक बड़ गयी है।
कांग्रेस का यह आयोजन शहर के 100 वार्डों मे होगा। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिदिन एक वार्ड मे जाकर लोगों से वर्तमान प्रदेश और केंद्र सरकार की के कार्यो को जानेंगे। इतना ही नही लोगो से वार्ता कर यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि पूर्ण बहुमत दिए जाने के बाद भी शहर समस्या रहित हो पाया है या नहीं।
इस यात्रा के माध्यम से कोंग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी का संदेश भी घर घर पहुँचाया जाएगा और लोगों को जागरुक किया जाएगा की सभी संवैधानिक पद भाजपा को सौपने के बावजूद शहर मे समस्याओं का अंबार है, अन्तरराष्ट्रीय पहचान के बावजूद शहर को सरकार द्वारा कुछ नहीं दिया गया। वर्तमान समय में 9 विधायक, दो सांसद है लेकिन शहर का विकास नही हो पाया है। अब चुनाव आते देख मंदिर मस्जिद के झगड़े मे जनता को फँसाकर बेवक़ूफ़ बनाया जा रहा है। आगरा का नाम पर्यावरण प्रदूषण के प्रमुख पाँच शहरों में आता है। लोगों को सर्वे सीट भरने को कहा जाएगा। तथा लोगों की वास्तविक अपेक्षाओं को जाना जाएगा, जिससे आगामी आम चुनाव मे पार्टी अपना चुनावी वचन पत्र बना सकेगी।