Home » अरुण वाल्मीकि के परिजनों को कांग्रेस ने सौंपा 30 लाख का चेक, प्रियंका गांधी ने न्याय दिलाने का भी दिया भरोसा

अरुण वाल्मीकि के परिजनों को कांग्रेस ने सौंपा 30 लाख का चेक, प्रियंका गांधी ने न्याय दिलाने का भी दिया भरोसा

by admin
Congress handed over a check of 30 lakhs to the family of Arun Valmiki, Priyanka Gandhi also assured to get justice

Agra. मृतक सफाई कर्मचारी अरुण वाल्मीकि के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए आगरा आई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मृतक सफाई कर्मचारी के परिजनों से जो वायदा किया था वह आज पूरा हो गया। गुरुवार को मृतक सफाई कर्मचारी का परिवार लखनऊ कांग्रेस कार्यालय पहुंचा जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मृतक के परिवार से मुलाकात की। उनसे वार्ता कर उनका हालचाल लिया और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने मृतक की पत्नी को 30 लाख रुपए का चेक सौंपा। इस दौरान प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही है और परिवार को आश्वस्त किया कि उनके साथ कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से खड़ी हुई है।

Congress handed over a check of 30 lakhs to the family of Arun Valmiki, Priyanka Gandhi also assured to get justice

20 अक्टूबर को सफाई कर्मी अरुण वाल्मीकि की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। पुलिस ने अरुण को थाने में चोरी के शक में पकड़ा था। सफाई कर्मी की मौत के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आगरा में मृतक के परिजनों से मिलने पहुंची थी। देर रात उन्होंने मृतक की पत्नी सोनम व परिवार के लोगों से बात की थी और मृतक अरुण को इंसाफ दिलाने के साथ-साथ पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद, दोनों बेटियों की शादी का जिम्मा और परिवार को न्याय दिलवाने के लिए कानूनी मदद देने का भरोसा दिलाया था। प्रियंका गांधी के जाने के बाद अगले दिन कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के नेतृत्व में लीगल टीम ने मृतक के परिजनों से बात की थी। मृतक की पत्नी का बैंक में अकाउंट न होने के कारण उस समय चेक नहीं दिया जा सका था।

Congress handed over a check of 30 lakhs to the family of Arun Valmiki, Priyanka Gandhi also assured to get justice

सफाई कर्मी की मौत के करीब एक माह बाद गुरुवार को लखनऊ में प्रियंका गांधी ने मृतक सफाई कर्मी के परिवार से मुलाकात की। मृतक सफाई कर्मी की पत्नी सोनम, मां और उसका भाई से प्रियंका गांधी ने बात की। उन्होंने परिवार से कहा कि वो न्याय की आवाज को दबने नहीं देंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अरुण वाल्मीकि को न्याय दिलाने के लिए कुछ नहीं किया। इसके बाद लखनऊ स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर मृतक की पत्नी को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने 30 लाख रुपए का चेक सौंपा।

कांग्रेस की ओर से की गई आर्थिक मदद के बाद पीड़ित परिवार काफी खुश नजर आया लेकिन बेटे की जाने का गम भी उनके चेहरे पर था।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, अमित सिंह, जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह व शहर अध्यक्ष देवेंद्र चिल्लू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles