Home » कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर किया सांसद राजकुमार चाहर का घेराव

कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर किया सांसद राजकुमार चाहर का घेराव

by admin

आगरा। किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा सांसद राजकुमार चहार के आवास का घेराव किया। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने किसानों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपकर उन्हें किसानों की समस्याओं से रूबरू कराया और उनके समाधान की मांग उठाई। सांसद राजकुमार चाहर ने कांग्रेस के ज्ञापन को लिया और किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित ने कहा कि विगत कुछ सालों में किसान की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। मोदी और योगी दोनों ही सरकार किसान विरोधी हैं। किसान आत्महत्या कर रहा है। किसानों की फसलों को अवारा गोवंशों द्वारा बर्बाद की जा रही है। किसान की लागत कई गुना बढ़ गई है लेकिन फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। प्राकृतिक आपदाओं के चलते किसानों की फसलें तबाह हो जाती हैं लेकिन फसल बीमा के नाम पर ऊँट के मुंह मे जीरा मिलता है जबकि बीमा कंपनियां मालामाल होती जा रही हैं।

जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू किसानों की समस्याओं को लेकर चिंतित हैं और आंदोलनरत हैं। किसान जन जागरण अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर तक किसानों से उनकी समस्याओं एवं समाधान पर मांग पत्र भरवाए जा रहे हैं जिससे उनकी समस्याओं को जाना जा सके और उनके समाधान के लिए लड़ाई लड़ी जा सके।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बताया कि ज्ञापन लेने खुद सांसद राजकुमार चाहर स्वयं आए। उन्होंने आश्वासन दिया और कहा कि ‘मैं किसान का बेटा हूं। किसानों की समस्याओं से भली-भांति परिचित हूं इसलिए किसानों की समस्याओं को समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।’

ज्ञापन देने वालों में चंद्र मोहन पाराशर, अनवार सिद्दीकी, रामदत्त दिवाकर, विष्णु शर्मा, ओमप्रकाश सिकरवार, नूतन बिहारी पारीक, रामसेवक वर्मा, मोहन चौधरी, राजेश पुरी पंकज जैन सायरा बानो अतुल यादव जगदीश लवानिया, हरिओम दीक्षित, सुशील वर्मा, दयाराम प्रजापति, टीकाराम शर्मा, भीकाराम शर्मा नगीना रुखसाना, सारा बानो, शिवा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles