Home » किसान जन जागरण आंदोलन को धार देने में जुटी कांग्रेस, 19 विधानसभा संयोजक की नियुक्ति

किसान जन जागरण आंदोलन को धार देने में जुटी कांग्रेस, 19 विधानसभा संयोजक की नियुक्ति

by admin

आगरा। कांग्रेस हाई कमान की ओर से किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर शुरू किए गए किसान जन जागरण आंदोलन को आगरा जिले में धार देने और इस अभियान को सफल बनाने के लिए कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने कमर कस ली है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष खुद पूरे जिले में भ्रमण कर किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना रही है और कांग्रेस के किसान जन जागरण अभियान से उन्हें जोड़ते हुए समस्याओं से संबंधित संकल्प पत्र भी भरवा रही है। इस अभियान को गति देने के लिए कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने जमीनी व कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें विधानसभा संयोजक बनाया गया है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने 6 विधानसभाओं में 19 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधानसभा संयोजक की जिम्मेदारी सौपी है –

बाह विधानसभा:-
1: अनिल बिधौलिया,
2: संतोष मोहनिया,
3: विनय पचोरी,
4: पप्पी वाहरे

फतेहाबाद विधानसभा:-
1: राकेश उपाध्याय,
2: प्रमोद कुमारी कुशवाह,
3: राजवीर लवानिया,
4: रामसेवक वर्मा,
5: अनूप जैन

एत्मादपुर विधानसभा:-
1: अनिल सिकरवार,
2: कुलदीप भारद्वाज

फतेहपुर सीकरी विधानसभा:-
1: हेमंत चहान,
2: चौधरी अशोक सिंह

आगरा ग्रामीण विधानसभा:-
1: राम दत्त दिवाकर,
2: हेमंत चौहान,
3: करण सिंह भगोर

खैरागढ़ विधानसभा:-
1: एस.आर चंदसौरिया,
2: ओमप्रकाश सिकरवार,
3: रामेंद्र पचौरी,
4: जितेंद्र शर्मा

कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने बताया कि आगरा जिले में किसान जन जागरण अभियान को सफल बनाने के लिए आगरा जिले की 6 विधानसभा में विधानसभा संयोजको की नियुक्ति कर दी गई है। यह का संयोजक अपनी-अपनी विधानसभा में वर्तमान में चल रहे किसान जन जागरण आंदोलन के दूसरे चरण में प्रतिदिन नुक्कड़ सभाएं करेंगे। दूसरे चरण का अभियान 17 से 23 फरवरी तक प्रत्येक ब्लॉक में चलेगा और हर ब्लॉक में कम से कम दो नुक्कड़ सभाएं अलग-अलग स्थानों पर कराई जानी है।

Related Articles