Home » शहीद पृथ्वी सिंह को श्रद्धांजलि देने आगरा पहुंचेंगे सीएम योगी , पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए पुख्ता इंतजाम

शहीद पृथ्वी सिंह को श्रद्धांजलि देने आगरा पहुंचेंगे सीएम योगी , पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए पुख्ता इंतजाम

by admin
CM Yogi will reach Agra to pay homage to martyr Prithvi Singh, police administration has made elaborate arrangements for security.

Agra. तमिलनाडु के कुन्नूर में शहीद हुए आगरा के लाल पृथ्वी सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ लगभग 2:30 बजे आगरा पहुंच सकते हैं। उनके आगरा आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं तो वहीं शहीद पृथ्वी सिंह के घर पर भी एसएसपी और आगरा के प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं।

शहीद पृथ्वी सिंह को देंगे श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शहीद पृथ्वी सिंह के घर श्रद्धांजलि और सांत्वना देने आने वाले हैं इसकी सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन भी आनन-फानन में सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गया है इतना ही नहीं खुद एसएसपी सुधीर सिंह शहीद पृथ्वी सिंह के घर पर पहुंच गए हैं और सारी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहीद पृथ्वी सिंह चौहान के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना देंगे और पृथ्वी सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी

शहीद पृथ्वी सिंह के घर के बाहर जुटा युवाओं का जमावड़ा:-

प्लैन क्रैश में शहीद हुए पृथ्वी सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए भारी संख्या में युवा भी उनके घर के बाहर जुट गए हैं। घर के बाहर खड़े हुआ उनके नाम के जयकारे लगा रहा है तो वहीं कह रहे है कि हमे भी पृथ्वी सिंह बनना है। युवाओं के इस जज्बे को वहां से निकलने वाले हर को ही युवाओं को सलाम कर रहा है तो वहीं पृथ्वी सिंह के घर पहुंच कर श्रद्धांजली अर्पित की जा रही है।

Related Articles