Home » चंबल नहर हुई ओवरफ्लो, किसानों की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग

चंबल नहर हुई ओवरफ्लो, किसानों की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग

by admin
Chambal canal overflow, farmers' crop wasted, demand for compensation

आगरा। थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा के नीचे बीहड़ में नहर कर्मियों की लापरवाही के चलते दूसरे पंप हाउस का पंप बंद रहे। इस कारण चंबल नहर ओवरफ्लो होने से आधा दर्जन से अधिक किसानों की फसल बर्बाद हो गई। पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग की है।

जानकारी के अनुसार पिनाहट कस्बा के चंबल घाट से निकली चंबल नहर से बाह तहसील के दर्जनों गांव के सैकड़ों किसानों की हजारों हेक्टेयर खेती की सिंचाई की जाती है। कई बार चंबल नहर कई गांव में फूटने से पूर्व में किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी है। वहीं मंगलवार देर रात को चंबल नहर का पिनाहट कस्बा के नीचे बीहड़ में दूसरे पंप हाउस के नहर कर्मचारियों की लापरवाही के पंप नहीं चलाने के कारण पूरी नहर ओवरफ्लो हो गई। और ओवरफ्लो पानी चंबल नहर से बीहड़ में जाने लगा, पूरी रात भर बुधवार सुबह तक नहर का ओवरफ्लो पानी लगातार चल रहा था।

सुबह किसानों ने देखा तो उनके होश उड़ गए फसल बर्बाद हो चुकी थी। तत्काल उन्होंने नहर विभाग कर्मचारियों को अवगत कराकर नहर के चंबल किनारे नीचे वाले पंप को बंद कराया। नहर के ओवरफ्लो पानी के कारण बीहड़ में किसान मुन्नालाल की 20 बीघा गेहूं, सरसों टमाटर, एवं रामप्रकाश की 15 बीघा गेहूं, सरसों हाकिम सिंह की 15 बीघा गेहूं सरसों एवं अन्य छोटे किसानों की फसल जलमग्न एवं कटान होने से बर्बाद हो गई है। किसानों ने नहर विभाग के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए फसल बर्बाद होने पर मुआवजे की मांग की है।

इसी संदर्भ में एसडीओ नहर विभाग भूपेंद्र सिंह ने बताया कि द्वितीय पंप हाउस की पंप मशीन मैं खराब हो जाने के कारण पंप बंद हो गया और पानी नहर में जमा हुआ जिसके कारण नहर ओवरफ्लो हो गई। पंप हाउस की मशीन ठीक कराई जा रही है। मौके पर मामले की जांच की गई है।

Related Articles