Home » भाजयुमो पदाधिकारियों पर हुए हमले में दो नामजद सहित 5 लोगों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज़

भाजयुमो पदाधिकारियों पर हुए हमले में दो नामजद सहित 5 लोगों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज़

by admin
Case registered against 5 people including two nominees in attack on BJYM office bearers.

Agra. भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित के साथ तीन पदाधिकारियों पर हुए हमले के मामले में दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उधर, आरोपी पक्ष की तरफ से भी थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

मामला बृहस्पतिवार का है। शैलू पंडित बृहस्पतिवार की रात तकरीबन दस बजे कार से शाहगंज स्थित सत्तो लाला हलवाई वाली गली में चाट खाने पहुंचे थे। उनके साथ पदाधिकारी गोगा मौर्य, जीतू प्रजापति और नितिन भी थे। वह दुकान पर चाट खाने के बाद खड़े हुए थे। आरोप लगाया गया है कि तभी कोल्हिाई निवासी शाहिद बेग और आसिफ बेग आ गए। उन्होंने गालीगलौज की। इसके बाद हमला बोल दिया। वो जान बचाकर वहां से भाग गए। इस पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी थाना शाहगंज पहुंच गए थे। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी। आधी रात तक हंगामा किया था। मामले में शैलू पंडित और गोगा मौर्य का मेडिकल कराया गया।

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि मामले में गोगा मौर्य ने तहरीर दी थी। उसने बलवा, गालीगलौज, मारपीट, जानलेवा हमला, जाति सूचक शब्द बोलने का आरोप लगाया। मुकदमे में शाहिद और आसिफ बेग को नामजद किया गया, जबकि तीन आरोपी अज्ञात हैं। विवेचना की जा रही है। शाहिद बेग पक्ष की ओर से भी तहरीर दी गई है। उसने मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे मामले को लेकर एसएसपी आगरा सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि मामले को लेकर पुलिस गंभीर है। घटना स्थल के सभी सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles