Home agra एक बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार तो अन्य आरोपी दिल्ली में हुए गिरफ़्तार

एक बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार तो अन्य आरोपी दिल्ली में हुए गिरफ़्तार

by admin

Agra. लोहामंडी के सराफा बाजार में दिनदहाड़े सर्राफ से छह सोने की चेन लूट कर फायरिंग करके भागने वाले शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। तीन बदमाश पुलिस की गिरफ्त में है। इनमें से एक बदमाश को शुक्रवार की देर रात बिचपुरी के निकट पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया जबकि दो अन्य बदमाशों को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले की जानकरी डीसीपी सिटी विकास कुमार ने दी।

एक मुठभेड़ में तो दो अन्य दिल्ली से हुए गिरफ्तार

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि एक बदमाश की लोकेशन बिचपुरी क्षेत्र में मिली। पुलिस ने घेराबंदी की और मुठभेड़ के दौरान उस शातिर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दो अन्य बदमाशों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान दोनों से आगरा और फरीदाबाद में हुई घटना में प्रयुक्त काली रंग की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। दिल्ली में गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गुलाम अली निवासी विजय पार्क, थाना भजनपुरा, दिल्ली और समीर सैफी निवासी A43 गली नंबर एक, गंगा विहार, नियर गोकुलपुरी पोस्ट ऑफिस, थाना गोकुलपुरी के रूप में हुई।

इससे पहले बिचपुरी में पुलिस ने अभियुक्त सोहेल पुत्र असलम निवासी यमुना विहार, थाना भजनपुरा, दिल्ली को गिरफ्तार किया था। सोहेल से दो पिस्टल, तीन मैगजीन, चार खोखा और आठ कारतूस एवं एक सफेद रंग की कार के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान दाहिने पैर में गोली लगी।

दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में की वारदात

डीसीपी विकास कुमार ने बताया कि गुलाम, समीर और सोहेल खान का एक गैंग है। सोहेल कबाड़े का काम करता है। लगभग दो माह में 6 पिस्टल के बल पर दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में आधा दर्जन घटनाओ को अंजाम दिया है।

दिनदहाड़े सर्राफ को बनाया था निशाना:-

गौरतलब है कि विगत 21 जनवरी को लोहामंडी के व्यस्ततम बाजार में दोपहर करीब तीन बजे एक काली अपाचे से आए बदमाशों ने लोहामंडी बाजार में ज्वेलर्स की दुकान के अंदर घुसकर गन प्वाइंट पर छह चेन लूट ली थी। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने उन बदमाशों को घेरकर पकड़ना चाहा तो बदमाशों ने पिस्टल से घेर रहे व्यक्तियों पर निशाना लेकर फायरिंग शुरु की दी। चार व्यक्ति घायल हो गए थे। तीनों बदमाश बाइक पर तेज गति भागने में सफल रहे।

सीसीटीवी में कैद हुए थे बदमाश

इस पूरी घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश भागते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए थे जिसका सीसीटीवी वीडियो भी तेजी के साथ वायरल हुआ था। पुलिस लगातार इस गैंग को पकड़नेके जुटी हुई थी और सफलता हाथ लगी। पुलिस नें तीनों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Comment

%d bloggers like this: