Home » यातायात नियम पालन न करने वाले वाहनों के ख़िलाफ़ चला अभियान, वसूले चालान

यातायात नियम पालन न करने वाले वाहनों के ख़िलाफ़ चला अभियान, वसूले चालान

by admin

आगरा। यातायात के नियमों में हुए बदलाव के बाद यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ क्षेत्र पुलिस के साथ-साथ यातायात पुलिस भी सख्त कार्रवाई कर रही है। गुरुवार को यातायात के नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालको खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान सिविल पुलिस और ट्रैफिक पुलिस दोनों ने यातायात के नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान 1949 वाहनों को चेक किया गया। उसमें से 259 वाहनों के चालान काटे गए और सात वाहनों को सीज किया गया इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय पुलिस और यातायात पुलिस ने मिलकर गुरुवार को ₹21600 जुर्माना वसूला।

गुरुवार को यातायात के नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चलाये गए विशेष चेकिंग अभियान में थाना पुलिस ने नगर क्षेत्र से 790 वाहन चेक किये गए जिसमे से 118 वाहनों के चालान और 2 वाहन सीज किये गए। इस कार्यवाही के दौरान 1000 रुपये जुर्माना वसूला गया।

पश्चिम क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान थाना पुलिस ने 419 वाहन चेक किये और 22 वाहनों के चालान व 3 वाहन सीज किये गए। इस कार्यवाही से 900 रुपये जुर्माना वसूला गया।

पूर्वी क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान थाना पुलिस ने 524 वाहनों की चेकिंग कर 27 वाहनों के चालान किये और 1000 रुपये जुर्माना वसूला।

इस विशेष अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने शहर भर में चेकिंग अभियान चलाकर 216 वाहन चेक किये और 192 वाहनों के चालान किये व 2 वाहन सीज कर 18700 रुपये जुर्माना वसूला।

गुरुवार को चलाये गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान यातायात और थाना पुलिस ने दो पहिया वाहन चलाने वाले नाबालिग बच्चों हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले वाहन चालको चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट ना बांधने वाले और यातायात के नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई जारी रहेगी जिससे वाहन चालक वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन अवश्य करें।

Related Articles

Leave a Comment