Home आगरा आगरा किला में गूंजेगी वीर शिवाजी की शौर्य गाथा, यूपी-महाराष्ट्र के सीएम सहित कई मंत्री रहेंगे मौजूद

आगरा किला में गूंजेगी वीर शिवाजी की शौर्य गाथा, यूपी-महाराष्ट्र के सीएम सहित कई मंत्री रहेंगे मौजूद

by admin

Agra. छत्रपति शिवाजी महाराज का आगरा किला से पुराना नाता है। आगरा किले में छत्रपति शिवाजी को कैद किये जाने का जिक्र जरूर होता है। मुगल बादशाह औरंगजेब ने उन्हें यहाँ कैद करके रखा था। उस दौरान उनका अपमान भी हुआ था। आगरा किला उनके अपमान का साक्षी है तो पहली बार उनकी शौर्य गाथा का भी साक्षी बनेगा। आज उनकी जयंती पर आगरा किला उनकी शौर्य गाथा से गुंजायमान होगा।

आगरा किले के जिस दीवान-ए-आम में मराठा राजा छत्रपति शिवाजी का अपमान हुआ था। उसी में आज शिवाजी का शौर्य गान गाया जाएगा। यह पहली बार हो रहा है कि जब आगरा किले में शिवाजी की जयंती पर समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में महाराष्ट्र से आए कलाकार उनकी वीर गाथा सुनाएंगे। समारोह में यूपी और महाराष्ट्र के सीएम सहित कई मंत्री शामिल होंगे।

99 दिन कैद रहे थे शिवजी

शक्तिशाली मुगल साम्राज्य को चुनौती देकर हिंदू स्वराज्य की स्थापना करने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज 356 वर्ष पूर्व आज ही के दिन औरंगजेब के सुरक्षा घेरे को तोड़कर कैद से बचकर निकलने में सफल रहे थे। फल व मिठाइयों की टोकरी में बैठकर उन्होंने औरंगजेब को चकमा दिया था। यहां शिवाजी का 101 दिन का प्रवास रहा था, जिसमें से 99 दिन उन्होंने मुगलों की कैद में बिताए थे। औरंगजेब की कैद में ही उन्होंने हिंदू स्वराज्य की स्थापना का संकल्प लिया था और उसे साकार कर दिखाया था। उन्हीं यादों को 393वीं जयंती पर जीवंत किया जा रहा है।

ये होगा कार्यक्रम

शाम 6 बजे: स्वागत गीत प्रस्तुति, 6.15 बजे: अतिथियों पर पुष्पवर्षा, 6.30 बजे: मराठी लोकगायन, पोवाड़ा, मराठा गीत
7.00 बजे: रेत शिल्प का प्रदर्शन, 7.10 बजे: शिवाजी युग दर्शन नाटक, 8.00 बजे: अतिथियों का वक्तव्य, 8.35 बजे: महाराष्ट्र सीएम का संबोधन, 8.45 बजे: यूपी सीएम का संबोधन, 9.00 बजे: राष्ट्रगान व आतिशबाजी

Related Articles

Leave a Comment

%d bloggers like this: