Home » ब्लॉक प्रमुख ने सर्दी से बचने के लिए महिलाओं को बांटे कंबल

ब्लॉक प्रमुख ने सर्दी से बचने के लिए महिलाओं को बांटे कंबल

by pawan sharma

आगरा। अकोला ग्राम पंचायत धनौली में ब्लॉक प्रमुख अकोला रविंद्र उर्फ राजू प्रधान ने असहाय वृद्धा , विधवा व गरीबों को कंबल वितरण किया। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर यह कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर पहुंचे।

फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने महिलाओं को कंबल वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने महिलाओं को केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। सांसद ने कहा कि मोदी सरकार में नारी शक्ति मिशन के जरिए सरकार महिलाओं को सशक्त करने की कोशिश कर रही है। महिलाएं सशक्त होकर अपना कर्तव्य निर्वहन करती रहे। सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी हैं। सांसद ने ब्लॉक प्रमुख की इस पहल को सराहनीय बताया।

ब्लॉक प्रमुख अकोला राजू प्रधान ने भी मोदी सरकार की तारीफ करते हुए माता बहनों को कंबल वितरण योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यह कंबल आने वाली सर्दियों से बचाव के लिए वितरित किए जा रहे हैं।

कंबल वितरण कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल प्रकाश फौरन सिंह राठौर यशपाल कुशवाहा सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment