Home » भाकियू ने समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर डीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

भाकियू ने समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर डीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

by admin

फिरोजाबाद। सिरसागंज क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थिति ग्राम अंराव तिवरिया के पास भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं के निस्तारण हेतु एक विशाल महापंचायत सम्पन्न हुई। इस महापंचायत में हजारों किसानों ने शिरकत की। किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया और किसानों की तमाम समस्याओं के निस्तारण के लिए हुंकार भी भरी।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों की तमाम समस्याओं के समाधान के लिए सिरसागंज तहसील दार विजय कुमार को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन पत्र भी सौंपा और समस्याओं के निस्तारण की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सिरसागंज नेशनल हाईवे स्थिति अरांव तिवरिया के पास अन्तर्राजीय लिंक रोड के लिये एक कट अण्डर पास की अति आवश्यकता है जिसको लेकर पिछले पांच वर्ष से क्षेत्रीय किसान मांग कर रहे है। किसानों की तमाम समस्याओं के निस्तारण के लिए किसान आयोग का
गठन हो, किसानों के लिये सिरसागंज मंडी में किसानों से अनुचित खर्च लिए जाने पर रोक लगे। किसानों के लिये सरकार द्वारा 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाये और किसानों को शहर में घूम रहे आवारा पशुओं से जल्द से जल्द छुटकारा दिलाया जाये। सरकार गोवंश का गोबर खरीदे जिससे गोवंश मरेगा भी नहीं और कटेगा भी नही।

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने साफ कहा कि ज्ञापन दिए जाने के बाद भी अगर किसानों की समस्याओं का निस्तारण नही हुआ तो किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

Related Articles