Home » राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ़ करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे इनकी शरण में

राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ़ करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे इनकी शरण में

by pawan sharma

आगरा। राम मंदिर निर्माण को लेकर अब भाजपा कार्यकर्ता माँ वैष्णो देवी के शरण में जा रहे हैं। भाजपा आगरा महानगर मंत्री प्रभुदयाल प्रजापति के नेतृत्व में 70 श्रद्धालुओं का एक जत्था माँ वैष्णो देवी दर्शन की लिए आगरा कैंट से रवाना हुआ। इस जत्थे को महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे और छावनी विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह जत्था आगरा से पहले दिल्ली और फिर दिल्ली से जम्मू के लिए संपर्क क्रांति से पहुँचेगा। इस जत्थे को रवाना करने आये विधायक जी एस धर्मेश ने बताया कि 70 लोगों का यह जत्था महानगर मंत्री पर प्रभु दयाल प्रजापति के नेतृव में जा रहा है। जत्थे के सभी लोग माता वैष्णो देवी से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की प्रार्थना करेंगे जिससे अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण में आ रही दिक्कतें दूर हो सके और अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन सके। विधायक जी एस धर्मेश का कहना था कि राम मंदिर हिंदुओ के आस्था का केंद्र है और अब तो सभी लोग राम मंदिर निर्माण के पक्ष में है।

इस जत्थे को लेकर जा रहे महानगर मंत्री प्रभुदयाल प्रजापति का कहना था कि हर वर्ष माता के दर्शन के लिए आगरा से इस जत्थे की रवानगी होती है। लेकिन इस बार सभी लोग राम मंदिर निर्माण को लेकर अपनी अर्जी भी लगाएंगे। इस जत्थे में छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग भी शामिल है।

Related Articles

Leave a Comment