Home » रेप पीड़िता के घर पहुंची भाजपा विधायक अंजुला माहौर, सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन

रेप पीड़िता के घर पहुंची भाजपा विधायक अंजुला माहौर, सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन

by admin
BJP MLA Anjula Mahour reached the house of rape victim, assured of strict action

आगरा। ताजनगरी के मंटोला क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने का प्रयास किया गया। आरोपी पीड़िता को मरा हुआ समझकर वहां से फरार हो गया था। इसकी जानकारी होने पर हाथरस से भाजपा विधायक अंजुला सिंह माहौर पीड़िता के घर पहुंची। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बता दें कि आगरा के थाना मंटोला क्षेत्र में दलित बस्ती है। यहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। किसी भी योजना के तहत यहां घरों में शौचालय नहीं बनवाए गए हैं। यहां एक युवती को बंद शौचालय में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म के बाद उसे जान से मारने की कोशिश की गई। जब युवती बेसुध हो गई तो आरोपी उसे मरा हुआ छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस खबर की जानकारी जब हाथरस से भाजपा विधायक अंजुला सिंह माहौर को हुई तो वह पीड़ित परिवार के घर पहुंची। उन्होंने पीड़ित परिवार को हिम्मत दी साथ ही आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आरोप है कि रविवार को हुई घटना की शिकायत करने के बाद थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया। सोमवार को जब लोगों ने जिला मुख्यालय के पास एमजी रोड जाम कर दी। प्रदर्शन शुरू हो गए। पुलिस ने उन्हें समझाकर आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया।

Related Articles