Home » जगदीशपुरा थाने में भाजपा नेता के साथ मारपीट, विधायक के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया घेराव

जगदीशपुरा थाने में भाजपा नेता के साथ मारपीट, विधायक के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया घेराव

by admin
BJP leader assaulted in police station, MLA was surrounded by hundreds of workers

आगरा। अक्सर विवादों में रहने वाले थाना जगदीशपुरा का एक और मामला सामने आया है। भाजपा नेता ने थाने के मुंशी पर बंद कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता की पिटाई की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल मौके पर पहुंच गए। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विधायक के साथ थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद आरोपी पुलिसकर्मी के निलंबन के आश्वासन के बाद भाजपाई वहां से हटे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोदला चौराहे पर गुरुवार की रात को दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को पकड़ा लिया। बोदला निवासी भाजपा कार्यकर्ता मनीष अग्रवाल दोनों पक्ष में सुलह कराने थाने गए थे। आरोप है कि पुलिस ने एक को छोड़ दिया, दूसरे से रुपये ले लिए। जिसका उन्होंने विरोध किया। पुलिस को अपने भाजपा पदाधिकारी होने का परिचय दिया। इसके बावजूद मुंशी अमित ने उनको बुरी तरह से पीटा। भाजपा कार्यकर्ता ने इसकी सूचना अपने जनप्रतिनिधियों को दी। जानकारी मिलते ही विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर हंगामा करने लगे। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद आरोपी मुंशी के निलंबन का आश्वासन देने के बाद कार्यकर्ताओं को शांत किया और वहां से वापस लौटे।

Related Articles