Home » भाजपा के गुंडे निर्दोष छात्राओं पर कर रहे हैं अत्याचार – मनोज दीक्षित

भाजपा के गुंडे निर्दोष छात्राओं पर कर रहे हैं अत्याचार – मनोज दीक्षित

by admin

आगरा। जेएनयू की घटना के चलते राजनीति गरमाने लगी है। इसको लेकर कांग्रेस और भाजपा अपने सामने आ गए है। जेएनयू की घटना को लेकर जहाँ एबीवीपी ने आगरा यूनिवर्सिटी में जमकर प्रदर्शन किया तो दूसरी ओर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित बैठक कर मोदी सरकार पर हमलावर हो रही है। बैठकों के माध्यम से लोगों के बीच पहुँच रही जिला अध्यक्ष जेएनयू की घटना को लेकर भाजपा सरकार को घेर रही है।

बाह ब्लॉक में हुई बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने भाजपा को आड़े हाथ लिया। उनका कहना था कि भाजपा सरकार गुंडागर्दी पर उतर आई है। जेएनयू की घटना एक शर्मनाक घटना है जिसमें भाजपा के गुंडे निर्दोष छात्राओं को जान से मारने पर उतारू थे। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह बहुत कम है। इस बैठक में सर्व सम्मति से एक निंदा प्रस्ताव भी पारित किया हुआ और कहा गया कि इस प्रकार की घटना समाज के लिए हितकर नहीं है। जेएनयू की घटना को लेकर पूरे जिले में प्रदर्शन किए जाएंगे और भाजपा की पोल खोली जाएगी।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। पार्वती पुरा के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं और अधिकारी मलाई खा रहे हैं। योगी सरकार इन गरीबों को नहीं देख रही है। उसकी नजर मात्र अमीरों पर रहती है। अमीर और अमीर होता जा रहा है गरीब गरीब होता जा रहा है। देश की आर्थिक स्थिति ठीक नही है। देश में आर्थिक मंदी का दौर चल रहा है और सरकार सिर्फ विवादों को हवा देकर अपने पक्ष के माहौल बनाने में लगी हुई है।

बैठक में शब्बीर गुर्जर, सुंदर सिंह, अमर सिंह, भोले विजय सिंह, डालचंद, रामनाथ, रामसनेह, सुखदेव, अनिल कुमार, सुमन, रजनी देवी, गीता देवी, नेकराम, शीला देवी, रेशमा देवी, इंद्रावती देवी,सुधा, ओमबीर, लाखन सिंह, कमलेश वर्षा, रामखिलाड़ी, रामनिवास, विजय सिंह, धर्मेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Related Articles