Home आगरा ट्रांस यमुना जैन मंदिर में मनाया श्री चंद्रप्रभु भगवान का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव

ट्रांस यमुना जैन मंदिर में मनाया श्री चंद्रप्रभु भगवान का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव

by admin

आगरा। ट्रांसयमुना कॉलोनी स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर पोश कृष्ण एकादशी वार सोमवार को जैन धर्म के 8 तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 श्री चंद्रप्रभु भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव बड़े ही भक्तिभाव के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम झंडारोहण के बाद सुबह:9:00 बजे मंदिर परिसर से भव्य श्रीजी की रथयात्रा निकाली गई।

रथयात्रा में सबसे आगे 11 राजकुमार हाथों में ध्वजा लेकर घोड़े पर सवार एवं सौभाग्यशाली महिलाएं एव अष्ट कुमारिया झांकी पर सवार थे। सारथी धर्मेंद्र कुमार जैन मूलनायक भगवान चंद्रप्रभु की प्रतिमा को लेकर रथ पर बैठे थे। रथयात्रा शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस 1, फेस-2, मेन हाईवे होते हुए वापस जैन मंदिर पहुंची, जहां भक्तों ने श्रीजी की प्रतिमा को पांडुक शिला पर विराजमान कर अभिषेक एवं शांतिधारा की।

इस अवसर पर भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। साय: 7:00 से संगीतमय में श्रीजी की दीपकों से मंगल आरती कर भगवान का पालना झुलाया गया। इसके बाद ट्रांस यमुना बालिका मंडल द्वारा बहुत सुंदर नाटिका की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक धर्मपाल सिंह, ट्रांस यमुना मंदिर के अध्यक्ष राजेश जैन, महामंत्री कुमार मंगलम जैन, उपाध्यक्ष अभय कुमार जैन, कोषाध्यक्ष कैलाश चंद जैन, देवेंद्र जैन, कमल जैन, सांस्कृतिक मंत्री चंद्रप्रकाश जैन, संजय जैन, अजय जैसवाल, पार्षद प्रकाश केसवानी, हुकुम सिंह, अंजना जैन, अंकिता जैन, रमा जैन, ज्योति जैन, संगीता जैन, सरिता जैन, अमता जैन, कुसुमलता जैन, उषा जैन आदि मौजूद रहे।

मून ब्रेकिंग के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें –
https://chat.whatsapp.com/BpgZvsh7qm0LQz2pRz3FW6

Related Articles

Leave a Comment

%d bloggers like this: