Home » ‘भागवत जी नफ़रत-जातिवाद की राजनीति छोड़ दीजिए’ – पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष

‘भागवत जी नफ़रत-जातिवाद की राजनीति छोड़ दीजिए’ – पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष

by admin

Agra. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के ‘ब्राह्मण’ के बयान के बाद कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने उन पर पलटवार किया है। उन्होंने एक वीडियो वायरल कर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘मोहन भागवत जी नफरत और जातिवाद की राजनीति छोड़ दीजिए। इसके लिए तो आपने भाजपा को छोड़ रखा है। आपके इस बयान के बाद भाजपा का पतन भी सिर्फ जातिवाद के कारण ही होगा।

जहां कई ब्राह्मण संगठन मोहन भागवत के इस बयान के विरोध में खड़े हो गए हैं तो वहीं कांग्रेस ने भी इस बयान को लेकर आर एस एस के माध्यम से भाजपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष का कहना है कि ब्राह्मणों के लिए नफरत भरे बयान को जारी करके आरएसएस ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है। आरएसएस के प्रमुख आरोप लगा रहे हैं कि ब्राह्मणों ने जातिवाद को बनाया तो उन्होंने मोहन भागवत से कहा कि ब्राह्मण सुदामा भी है, ब्राह्मण चाणक्य भी है और ब्राह्मण परशुराम भी है। ब्राह्मण का पहला कर्तव्य दूसरों की सेवा करना है और वह आज तक अपनी इस जिम्मेदारी और कर्तव्य को निभाते हुआ आया है।

मनोज दीक्षित ने कहा कि ब्राह्मणों को परशुराम बनने पर मजबूर न करें, नहीं तो एक परशुराम ने धरा को क्षत्रिय विहीन कर दिया था। यहां तो बहुत परशुराम है। इस देश की राजनीति से भाजपा को ही राजनीति विहीन कर देंगे। यह नफरत भरी राजनीति छोड़ कर आप अपने शब्दों और बयानों को वापस ले नहीं तो इसका अंजाम ठीक नहीं होगा।

मनोज दीक्षित का कहना था कि भाजपा आज देश की राजनीति में है तो इसका पूरा श्रेय ब्राह्मणों को भी जाता है लेकिन आज ब्राह्मणों के लिए आरएसएस प्रमुख ने इस बयान को जारी करके अपनी दूषित मानसिकता दर्शाई है। उन्होंने कहा कि अगर ब्राह्मण भाजपा को देश की राजनीति में ला सकते हैं तो उसका पतन भी ब्राह्मणों के द्वारा हो सकता है।

Related Articles

Leave a Comment