आगरा। आगरा में बदमाशों ने एटीएम उखाड़ने का प्रयास किया। स्क्रीन को तोड़ा। पुलिस जांच में जुटी।
थाना ताजगंज के श्यामो मोड़ स्थित मार्केट में यह वारदात हुई। मार्केट में इंडिया वन कंपनी का एटीएम लगा हुआ है। बदमाशों ने शनिवार रात को एटीएम को उखाड़ने का प्रयास किया। स्क्रीन को तोड़ दिया गया। इसके बाद मशीन उठाकर ले जाने की कोशिश की। लेकिन प्रयास सफल नहीं हुआ।
रविवार सुबह एटीएम से रुपये निकालने के लिए एक व्यक्ति पहुंचा। उसने एटीएम टूटा देखा। उसने तत्काल सूचना पुलिस को दी।

सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि एटीएम उखाड़ने का प्रयास किया गया है। उसे गिरा दिया गया था। कंपनी की टीम जांच कर रही है। हालांकि कैश सुरक्षित होना पाया गया है। फिर भी जांच की जा रही है। मार्केट में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मार्केट के आसपास काफी संख्या में लोग सोते हैं। मगर शनिवार रात को बारिश की वजह से लोग नहीं थे। इसी का फायदा बदमाशों ने उठाया।