Home » डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को उखाड़ ले गए असामाजिक तत्व, समाज में आक्रोश

डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को उखाड़ ले गए असामाजिक तत्व, समाज में आक्रोश

by admin
Anti-social elements uprooted Dr. Ambedkar's statue, outrage in society

आगरा। गुरुवार की रात को एक गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा डॉ भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को उखाड़ कर ले जाने से माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। छेत्री और समाज के लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई सभी मौके पर पहुंच गए। इस घटना पर आक्रोश जताते हुए हंगामा काटने लगे लेकिन मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक की सुध बुध के चलते माहौल को बिगड़ने से बचा लिया गया।

बताते चलें कि फतेहाबाद के ग्राम राजापुरा में 1984 को डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाई गई थी। गुरुवार की रात्रि को असामाजिक तत्व अंबेडकर प्रतिमा को उखाड़ कर ले गए। आज सुबह गांव के लोग आंबेडकर चौक की तरफ गए तो प्रतिमा गायब देख दंग रह गए। यह खबर समाज के लोगों में जंगल में आग की तरह फैल गई। बड़ी संख्या में जाटव समाज के लोग एकत्रित हो गए। आंबेडकर की प्रतिमा को उखाड़ कर ले जाने से जाटव समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। जाटव समाज के लोग ट्रैक्टर में भरकर थाना फतेहाबाद पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही बिना देरी किए क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद सौरव कुमार और प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद आलोक कुमार सिंह मय पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंच गए और घटना जायजा लिया। पुलिस द्वारा आक्रोशित जाटव समाज के लोगों को असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने और बाबा साहब की प्रतिमा लगवाने के आश्वासन के बाद आक्रोशित जाटव समाज के लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles