Home » प्रॉपर्टी डीलर राहुल शर्मा की हत्या के मामले में ब्राह्मण समाज में आक्रोश, उचित मुआवजे की मांग

प्रॉपर्टी डीलर राहुल शर्मा की हत्या के मामले में ब्राह्मण समाज में आक्रोश, उचित मुआवजे की मांग

by admin
Anger in Brahmin society in case of murder of property dealer Rahul Sharma, demand for proper compensation

आगरा। जैतपुर थाना क्षेत्र में रविवार को प्रॉपर्टी डीलर राहुल शर्मा की हत्या के मामले में ब्राह्मण समाज में गहरा आक्रोश है। ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने चाणक्य सेना संस्था के नेतृत्व में आगरा पुलिस के अधिकारियों को ज्ञापन सौंप मृतक के परिवार को उचित मुआवज़ा दिलाने की मांग की है। बताते चलें कि रविवार को जैतपुर थाना क्षेत्र में जिप्सी सवार तीन बदमाशों ने सड़क चलते राहुल शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है और जेल भेजा भी जा रहा है। मगर चाणक्य सेना के पदाधिकारियों का कहना है कि इस मामले में मृतक के परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिए।

चाणक्य सेना के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि करोड़ों की संपत्ति के लेनदेन के चलते राहुल शर्मा को मौत के घाट उतारा गया है। जनपद आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में हत्यारोपी ने पौने 14 लाख की धोखाधड़ी मृतक के परिवार से की थी। संस्था के पदाधिकारियों ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

पुलिस को ज्ञापन देने वाले चाणक्य संस्था के पदाधिकारियों के साथ मृतक का परिवार भी मौजूद था। इस प्रकरण पर आगरा पुलिस के अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव न्याय का भरोसा दिलाया है।

Related Articles