Home » आनंद स्वरूप आगरा रेल मंडल के नए डीआरएम, इन उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिल चुके हैं बड़े पुरुस्कार

आनंद स्वरूप आगरा रेल मंडल के नए डीआरएम, इन उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिल चुके हैं बड़े पुरुस्कार

by admin
Anand Swarup Agra Railway Division's new DRM, has got big awards for these excellent works

मंगलवार को आगरा रेल मंडल के नवागत डीआरएम आनंद स्वरूप ने आगरा रेलमंडल कार्यालय पहुँच कर पद भार ग्रहण कर लिया। इस दौरान मंडल के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। नवागत डीआरएम आनंद स्वरूप भारतीय रेल मैकेनिकल इंजीनियरिंग सर्विस के अधिकारी है। उन्होंने आई.आई.टी से M.Tech की शिक्षा ग्रहण की है। वो भारतीय रेल में कई प्रबंधकीय और कार्यकारी पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके है। उन्हें रोलिंग स्टॉक के डिज़ाइन एवं संरक्षण, निर्माण एवं प्रोजेक्ट प्रोजेक्ट मैनेजमेंट का बहुत अनुभव है। वे पश्चमी रेलवे RDSO, IRCON International, ICF चेन्नई एवं दक्षिण रेलवे के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके है। वर्तमान में आनंद स्वरूप कैरिज एवं वैगन वर्कशॉप, चेन्नई में मुख्य वर्कशॉप प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।

आंनद स्वरूप ने उत्कृष्ट रेल सेवा कार्य के लिए कई महत्वपूर्ण पुरुस्कार हासिल किए है। मॉर्डन कोच फैक्ट्री राय बरेली की स्थापना का कार्य भी उन्होंने सफलता पूर्वक किया जिसे सर्वोत्तम निर्माण प्रोजेक्ट से नवाजा गया। RDSO लखनऊ पूर्ण वातानुकूलित डबल डेकर ट्रेन की डिजाइनिंग में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नवागत डीआरएम आनंद स्वरूप विश्व के कई देशों में प्रोजेक्ट सलाहकार, ट्रेनिंग एवं पाठ्यक्रम हेतु भ्रमण कर चुके है जिनमें अमेरिका में रोलिंग स्टॉक डिज़ाइन की ट्रेनिग, स्वीडन में डिज़ाइन सलाहकार तथा सिंगापुर एवं मलेशिया प्रमुख है। यूके में आयोजित World Congress On Railway Reasearch में वो भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है।

Related Articles